Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fertilizer unavailable at the time of wheat sowing

Dehradun News: गेहूं की बुआई के समय खाद नहीं उपलब्ध, आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 20 Nov 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 20 Nov 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer unavailable at the time of wheat sowing
- किसान कांग्रेस ने की खतौनी पर खाद उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। किसान कांग्रेस ने गेहूं की बुआई के समय में किसानों को सरकारी खाद नहीं मिल पाने पर नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा फार्मर आईडी नहीं बन पाने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता के चलते इस प्रकार की समस्या आ रही है। उन्होंने खाद वितरण में पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग करने के साथ ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

उत्तराखंड किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा सरकार ने खाद वितरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की है। किसान कांग्रेस को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से आपत्ति नहीं है, लेकिन जिन किसानों की अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनी है, वें खाद के लिए पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। पहले किसान खतौनी (फर्द) के आधार पर खाद प्राप्त कर लेते थे लेकिन, नई व्यवस्था में फार्मर आईडी और पंजीकरण अनिवार्य होने से किसानों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा आईडी बनवाने के लिए किसानों को तहसीलों में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रशासनिक देरी के कारण उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है। एक तरफ गेहूं की बुआई का समय निकलता जा रहा है वहीं, दूसरी ओर किसान खाद के लिए सरकारी कार्यालयों और खाद केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा जब तक सभी किसानों की आईडी नहीं बन जाती तब तक पूर्व की भांति खतौनी के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आईडी बनाने के लिए तत्काल विशेष कैंप लगाए जाएं और खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा किसानों को सरकारी व्यवस्था की कमियों का खामियाजा नहीं भुगतने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed