Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ASHA workers intensify protest, remain firm on their demands

Dehradun News: आशा कार्यकर्ताओं ने उग्र किया प्रदर्शन, मांगों पर अड़ीं

Fri, 20 Nov 2026 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers intensify protest, remain firm on their demands
देहरादून। आशा कार्यकर्ताओं ने सभी मांगें पूरी नहीं होने पर एक बार फिर से प्रदर्शन उग्र कर दिया है। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के बाहर बैठकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोबारा सचिवालय कूच करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आशा कार्यकर्ता गत 10 दिनों से अपनी सात सूत्री मांगों के लिए धरना दे रही हैं। पूर्व में आशा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया था। दिन भर प्रदर्शन के बाद अधिकारियों से हुई वार्ता में मानदेय बढ़ोतरी पर सहमति बनी थी लेकिन आशाएं पांच लाख के रिटायरमेंट पैकेज और पेंशन समेत कई मांगों पर अड़ी हैं। सरकार की ओर से पहले 19 नवंबर का समय दिया गया था लेकिन अधिकारियों से वार्ता नहीं हो पाई। इसके बाद आशाएं सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हैं। अब उन्हें 23 नवंबर को मिलने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन की अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती संगठन की ओर से धरना जारी रहेगा। अब उन्हें वार्ता का समय दिया गया है। शुक्रवार को करीब 150 आशा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देने पहुंची। इस दौरान प्रभा चौधरी, मीरा नेगी, आशा भट्ट, सरोजनी और रिंकी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed