{"_id":"6b00491b5d682ece0e0f8e04","slug":"another-opportunity-for-btech-pharmacy-and-law-students-to-fill-out-examination-forms-dehradun-news-c-5-drn1008-1116400-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बीटेक, फार्मेसी और विधि के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बीटेक, फार्मेसी और विधि के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका
विज्ञापन
देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नियमित और बैक पेपर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और अवसर दिया है। विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। इससे निर्धारित समय पर परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके गोयल की ओर से संबद्ध सभी संस्थानों के निदेशक व प्राचार्य को पत्र लिखा गया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि विवि से संबद्ध तकनीकी, फार्मेसी और विधि पाठ्यक्रम संचालित करने वाले सभी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था की गई है। इससे पहले विषम सेमेस्टर के नियमित और बैक पेपर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 14 से 21 अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी।
विवि के अनुसार, प्रथम वर्ष और लेटरल एंट्री के विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में इन विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भी विवि के पोर्टल पर भरे जाने हैं। इसके अलावा विभिन्न कारणों से निर्धारित अवधि में परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को भी यह अवसर दिया गया है। इनमें समर सेमेस्टर, स्पेशल बैक परीक्षा, पुनर्मूल्यांकन और अन्य कारणों से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। विवि ने स्पष्ट किया है कि 25 नवंबर के बाद किसी भी स्थिति में पोर्टल दोबारा नहीं खोला जाएगा।