{"_id":"6b07e1311e61e40185052660","slug":"tom-latham-on-facing-jasprit-bumrah-why-new-zealand-captain-won-t-change-his-batting-approach-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरा टेस्ट: दो बार शून्य पर आउट हुए लाथम, बुमराह ने दोनों पारियों में किया था शिकार, क्या निकाल पाएंगे तोड़?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दूसरा टेस्ट: दो बार शून्य पर आउट हुए लाथम, बुमराह ने दोनों पारियों में किया था शिकार, क्या निकाल पाएंगे तोड़?
Thu, 26 Nov 2026 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:17 PM IST
सार
पहले टेस्ट में दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान के सामने एक बार फिर जसप्रीत बुमराह की चुनौती होगी। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले लाथम ने साफ कर दिया है कि वह अपनी बल्लेबाजी में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाले हैं। आखिर क्या है उनका प्लान?
विज्ञापन
टॉम लाथम
- फोटो : ANI
विस्तार
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह का सामना करना आसान नहीं है। भारत के तेज गेंदबाज ने सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया था। इसके बावजूद लाथम दूसरे टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी की शैली में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि उनकी तैयारी पिछले सप्ताह जैसी ही है।
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। बुमराह की अनूठी गेंदबाजी शैली और बल्लेबाज के करीब गेंद डालने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। स्विंग के अनुकूल परिस्थितियों में उनका सामना करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ANI
बुमराह की गेंदबाजी शैली को बताया चुनौतीपूर्ण
दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर लाथम ने बुमराह की गेंदबाजी पर बात की। उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह निश्चित रूप से चुनौती पेश करते हैं, चाहे वह नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे हों या पुरानी गेंद से। उनकी गेंदबाजी शैली अनूठी है और वह दूसरे गेंदबाजों की तुलना में गेंद को बल्लेबाज के थोड़ा अधिक करीब डालते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण उस गेंद को खेलने के लिए खुद को तैयार रखना है, जो सबसे खतरनाक साबित हो सकती है। हो सकता है कि कुछ खिलाड़ियों का खेलने का तरीका मुझसे बिल्कुल अलग हो।'

- फोटो : Twitter
अपनी बल्लेबाजी में बदलाव नहीं करना चाहते लाथम
लाथम अपनी बल्लेबाजी शैली पर ही कायम रहना चाहते हैं। उनका मानना है कि तकनीक में बदलाव करने के बजाय अपने विचारों में स्पष्टता रखना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी मुश्किल यह होती है कि अगर कुछ अलग करने की कोशिश सफल नहीं होती, तो इससे ध्यान भटक जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आज मैं इस मुकाम पर हूं तो इसका कारण यही है कि मैं जो कर रहा हूं, उसे लेकर पूरी तरह स्पष्ट हूं।' लाथम ने कहा, 'तकनीक के मामले में इसे बिल्कुल सरल रखना सबसे महत्वपूर्ण है। चुनौती यह हो सकती है कि उस सोच से बाहर निकलकर रन बनाने का कोई जादुई तरीका खोजने की कोशिश की जाए। लेकिन हमारे खेल में ऐसा कोई जादुई तरीका नहीं है।'

लाथम
- फोटो : BCCI
पिछले सप्ताह जैसी ही रहेगी तैयारी
न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में पिछले कई वर्षों से पारी का आगाज कर रहे लाथम ने माना कि यहां बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, वेलिंगटन में पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद उनकी तैयारी में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में पारी की शुरुआत करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हम जितनी अच्छी तैयारी करें, जरूरी नहीं कि उसके परिणाम हमारे अनुकूल ही निकलें। मेरी तैयारी पिछले सप्ताह जैसी ही रही है। जितना संभव हो वर्तमान में बने रहना महत्वपूर्ण है। मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहता हूं। कप्तान होने के कारण मेरी जिम्मेदारियां बल्लेबाजी खत्म होने के बाद भी बनी रहती हैं।'