Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2027: Paras Mhambrey appointed as Punjab Kings' fast bowling coach; franchise confirms on social media

आईपीएल 2027: पारस म्हाम्ब्रे पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच बने, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि

Wed, 25 Nov 2026 03:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

पारस म्हाम्ब्रे का गेंदबाजी कोच के रूप में लंबा अनुभव है। वह भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। म्हाम्ब्रे 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ की कोचिंग टीम में गेंदबाजी कोच थे।

विज्ञापन
IPL 2027: Paras Mhambrey appointed as Punjab Kings' fast bowling coach; franchise confirms on social media
पारस म्हाम्ब्रे - फोटो : IPL

विस्तार

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बुधवार को भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए अपना तेज गेंदबाजी कोच बनाया है। पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर भी इसकी पुष्टि कर दी है। पंजाब किंग्स ने हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ पारस म्हाम्ब्रे की तस्वीर साझा करते हुए उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है। पीबीकेएस ने लिखा, 'पारस पाजी, डेन में आपका स्वागत है।' म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी में जेम्स होप्स की जगह लेंगे। होप्स ने पिछले महीने अपना पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन


पारस म्हाम्ब्रे का गेंदबाजी कोच के रूप में लंबा अनुभव है। वह भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। म्हाम्ब्रे 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ की कोचिंग टीम में गेंदबाजी कोच थे। इसके अलावा, वह इंडिया ए और इंडिया अंडर-19 के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल, महाराष्ट्र, बड़ौदा और विदर्भ के कोच रहे हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल में पारस म्हाम्ब्रे लंबे समय तक मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रहे हैं। वह आईपीएल के पहले सीजन (2008) में एमआई के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर जुड़े थे। 2010 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें सहायक कोच बनाया। 2017 में वह टीम से अलग हो गए। इसके बाद, वह 2024 से 2026 तक फिर से एमआई के गेंदबाजी कोच रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन




पारस म्हाम्ब्रे के गेंदबाजी कोच के तौर पर लंबे अनुभव का लाभ पंजाब किंग्स को मिल सकता है, जो अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है। म्हाम्ब्रे को हेड कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पंजाब की गेंदबाजी पर मजबूती से काम करना होगा। पंजाब किंग्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो पहले सीजन से ही लीग का हिस्सा है, लेकिन एक भी खिताब जीतने में सफल नहीं रही है।


आईपीएल 2014 और आईपीएल 2025 दो ऐसे सीजन रहे हैं, जिनमें पंजाब फाइनल में पहुंची है। आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने और रिकी पोंटिंग के हेड कोच बनने के बाद टीम की खिताब जीतने की उम्मीद बढ़ी है। आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने के बाद पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत दमदार तरीके से की थी और आधे सीजन तक शीर्ष पर रही थी, लेकिन इसके बाद प्रदर्शन में बड़ी गिरावट के कारण टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। 

भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचाने और टी20 विश्व कप 2024 की जीत दिलाने में बतौर गेंदबाजी कोच अहम भूमिका निभाने वाले पारस म्हाम्ब्रे के जुड़ने से पंजाब एक बार फिर अपने पहले खिताब के लिए मजबूत प्रयास करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed