{"_id":"6b037e0cc9d1f9104f03579f","slug":"ind-a-vs-pak-a-video-harshit-rana-gets-aggressive-send-off-from-pakistan-a-players-after-duck-sufyan-moqim-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हर्षित के विकेट पर आक्रामक जश्न: सामने आया वीडियो; सूफियान ने तिलक से भी की बदतमीजी?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हर्षित के विकेट पर आक्रामक जश्न: सामने आया वीडियो; सूफियान ने तिलक से भी की बदतमीजी?
Mon, 23 Nov 2026 05:13 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:13 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में एक बार फिर मैदान पर तनातनी देखने को मिली। इस बार निशाने पर भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे। बिना खाता खोले आउट होने के बाद पाकिस्तानी स्पिनर ने उन्हें कुछ कहा। मामला बढ़ता देख उनके ही साथी को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
हर्षित राणा से भिड़ते मुकीम
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। रविवार को खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हरा दिया। हालांकि, मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के विकेट पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का आक्रामक व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। हर्षित के आउट होने के बाद पाकिस्तान के स्पिनर सूफियान मुकीम समेत कई खिलाड़ी उनसे उलझते नजर आए। मामला इतना बढ़ा कि पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद और भारत के कप्तान तिलक वर्मा को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान सूफियान तिलक को भी कुछ कहते दिखे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
हर्षित राणा के विकेट पर भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी
दरअसल, भारत ए की पारी के 45वें ओवर में हर्षित राणा बिना खाता खोले आउट हो गए। वह पवेलियन लौट रहे थे, तभी पाकिस्तान के स्पिनर सूफियान मुकीम उनके साथ चलते चलते कुछ कहते हुए नजर आए। उनका अंदाज काफी आक्रामक था। ऐसा लगा कि वह हर्षित से कुछ कह रहे हैं। इसके बाद मामला बढ़ता देख पाकिस्तान के गेंदबाज अली रजा ने सूफियान को पीछे खींचकर रोकने की कोशिश की। हालांकि, इसके बाद भी स्लेजिंग जारी रही और मुकीम के साथ कई अन्य खिलाड़ी भी हर्षित के लौटते वक्त उनसे कुछ कहते रहे।
अंपायर ने पहले बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं रुके। फिर तिलक ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को रोकने की कोशिश की और पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने भी अपने खिलाड़ियों को वापस फील्डिंग पर जाने को कहा। हालांकि, सूफियान इस दौरान तिलक से भी कुछ कहते दिखे। तिलक ने इस पर सूफियान को बुलाया, पर हसन नवाज उन्हें दूर ले गए। फिर समद को तिलक से बात करते देखा गया।
हर्षित ने भी की थी स्लेजिंग
इस मुकाबले की पहली पारी में भी हर्षित और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच कुछ मौकों पर तीखी बहस देखने को मिली थी। ऐसे में बल्लेबाजी के दौरान उनके विकेट के बाद भी मैदान पर तल्खी कम नहीं हुई।

-PAKISTANI PLAYERS GIVING AGGRESSIVE SEND OFF TO HARSHIT RANA!!! #indvspak https://t.co/1LVST0dUnr
— Krishna (@Krishxnaa01) November 22, 2026
Sufyan Muqeem... What a Send off to Good for nothing Harshit Rana https://t.co/lCTWtEUMKF
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) November 22, 2026
हर्षित राणा के आउट होते ही मैदान पर मचा बवाल! 🔥😱 पाकिस्तानी खिलाड़ियों और कप्तान तिलक वर्मा के बीच हुई तीखी बहस। 🏏 #INDvPAK #INDvsPAK #HarshitRana #TilakVarma #TeamIndia #PakistanCricket #CricketDrama #CricketNews #TrendingReels https://t.co/agHrU4wilU
— Bhoopesh_Govt_aspirants (@Bhoopesh221) November 22, 2026
View this post on Instagram
हर्षित ने भी की थी स्लेजिंग
इस मुकाबले की पहली पारी में भी हर्षित और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच कुछ मौकों पर तीखी बहस देखने को मिली थी। ऐसे में बल्लेबाजी के दौरान उनके विकेट के बाद भी मैदान पर तल्खी कम नहीं हुई।
HEATED CELEBRATION BY HARSHIT RANA AFTER TAKING THE WICKET 🥶🔥 https://t.co/tuCbZX0hXz
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 22, 2026
This is how Harshit Rana gives Shamyl Hussain a fiery send-off after taking his catch in IND A vs PAK A Rising Stars Asia Cup 2026 match https://t.co/0ZClUVEH91
— Cricket Hub (@Anurag9793) November 22, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक का शतक और अभिषेक की पारी भी नहीं दिला सकी जीत
मुकाबले में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार शतक लगाया, जबकि अभिषेक शर्मा ने मुश्किल पिच पर आक्रामक बल्लेबाजी की। हालांकि, दोनों की पारियां भारत ए को जीत नहीं दिला सकीं। 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की टीम ने अभिषेक के क्रीज पर रहते जीत की उम्मीद बनाए रखी थी। उन्होंने 42 गेंद में छह चौके और छह छक्कों की मदद से 70 रन बनाए।
उनके आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने तेजी से रन नहीं बना सके और पूरी टीम 265 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। पाकिस्तान ए ने यह मुकाबला 48 रन से अपने नाम कर लिया।

नवाज की पारी से पाकिस्तान ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
इससे पहले पाकिस्तान ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज नवाज ने 82 गेंद में 79 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने 63 गेंद में 59 रन बनाए, जबकि शमिल हुसैन ने 23 गेंद में 33 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.5 ओवर में 66 रन जोड़कर पाकिस्तान ए को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद नवाज ने उपयोगी पारी खेलकर टीम को 313 रन तक पहुंचाया था।