{"_id":"6b0654521f65f7460c006d9b","slug":"harbhajan-singh-criticises-harshit-rana-s-behaviour-against-pakistan-a-urges-icc-to-intervene-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्षित की किस हरकत पर भड़के हरभजन?: कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा उदाहरण नहीं, आईसीसी से दखल देने को कहा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
हर्षित की किस हरकत पर भड़के हरभजन?: कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा उदाहरण नहीं, आईसीसी से दखल देने को कहा
Wed, 25 Nov 2026 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:52 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबलों में मैदान पर बढ़ती तल्खी ने पूर्व दिग्गजों की चिंता बढ़ा दी है। हर्षित राणा के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए हरभजन सिंह ने अब ICC से ऐसी कौन सी मांग कर दी है, जिससे खिलाड़ियों के मैदान पर रवैये को लेकर नई बहस छिड़ सकती है?
विज्ञापन
हर्षित पर क्यों भड़के भज्जी?
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों के आक्रामक व्यवहार को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ए के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए हर्षित राणा अपने व्यवहार के कारण चर्चा में आ गए। मैदान पर उनकी आक्रामकता और अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने हर्षित के व्यवहार को गलत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए। हरभजन ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से भी दखल देने की मांग की है।
विज्ञापन
हर्षित राणा से भिड़ते मुकीम
- फोटो : Twitter
हर्षित राणा के व्यवहार पर क्या बोले हरभजन?
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मीडिया से बातचीत में हर्षित राणा के व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'हर्षित राणा का व्यवहार सही नहीं था। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि इस तरह का व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा उदाहरण नहीं है।' हरभजन का मानना है कि मैदान पर आक्रामकता और प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए।

हरभजन सिंह
- फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के व्यवहार पर उठाए सवाल
हरभजन ने सिर्फ हर्षित राणा ही नहीं, बल्कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर दिख रही तल्खी पर भी चिंता जताई। उन्होंने अंडर-19 एशिया कप का उदाहरण दिया। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें दो बार आमने-सामने आई थीं। लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों का व्यवहार चर्चा में रहा। वहीं, फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी भी काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए थे। हरभजन ने कहा कि दोनों देशों के खिलाड़ियों की ओर से लगातार इस तरह की प्रतिक्रियाएं आना सही नहीं है। हर चीज की एक सीमा होती है और खिलाड़ियों को उसे पार नहीं करना चाहिए।

हरभजन
- फोटो : ANI
हरभजन ने ICC से की दखल देने की मांग
हरभजन सिंह ने भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में बढ़ती आक्रामकता को रोकने के लिए आईसीसी और संबंधित क्रिकेट बोर्डों से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आईसीसी को दखल देना चाहिए। प्रतिक्रियाएं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपनी जीत के बाद प्रतिक्रिया दी, फिर भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी जीत के बाद वैसा ही किया। राइजिंग स्टार्स वाले मैच में भी ऐसा ही हुआ। यह सही नहीं है।'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर खेल को खेल की तरह ही लिया जाए तो बहुत बेहतर होगा। थोड़ा-बहुत हंसी-मजाक या आक्रामक व्यवहार हमेशा से खेल का हिस्सा रहा है। यह होना भी चाहिए, क्योंकि इससे मुकाबले में रोमांच आता है। लेकिन यह इतना आगे नहीं बढ़ना चाहिए कि बाद में आपको शर्मिंदगी महसूस हो।' हरभजन ने कहा कि आईसीसी और संबंधित बोर्डों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और खिलाड़ियों के व्यवहार पर नियंत्रण रहे।