Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Henry Nicholls Equals Kane Williamson’s Record, Scores 5 Test Centuries in Just 15 Innings at Basin Reserve

भारत बनाम न्यूजीलैंड: हेनरी निकोल्स ने रचा इतिहास, 15 पारियों में जड़े पांच शतक; विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी

Thu, 19 Nov 2026 04:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 04:52 PM IST
सार

भारत के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन हेनरी निकोल्स ने शानदार शतक जड़कर केन विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी की। निकोल्स ने बेसिन रिजर्व मैदान पर 15 पारियों में पांच टेस्ट शतक पूरे किए। उनकी और ग्लेन फिलिप्स की नाबाद 173 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बना लिए। निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
Henry Nicholls Equals Kane Williamson’s Record, Scores 5 Test Centuries in Just 15 Innings at Basin Reserve
हेनरी निकोल्स - फोटो : twitter @BLACKCAPS

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से हेनरी निकोल्स ने शानदार शतकीय पारी खेली और इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

निकोल्स ने की विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी
निकोल्स ने इस मैदान पर अपने 15 टेस्ट पारियों में पांचवां शतक जड़कर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब बेसिन रिजर्व मैदान पर न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में दोनों बल्लेबाज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। हालांकि, निकोल्स ने यह उपलब्धि विलियमसन के मुकाबले काफी कम पारियों में हासिल की है। विलियमसन ने इस मैदान पर पांच टेस्ट शतक लगाने के लिए 30 पारियां खेली थीं, जबकि निकोल्स ने महज 15 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। निकोल्स के नाम इस मैदान पर पांच शतकों के अलावा चार अर्धशतक भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

221 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद हैं निकोल्स
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक हेनरी निकोल्स 221 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद हैं। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप्स भी भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे हैं। फिलिप्स 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और अपनी पारी में 13 चौके लगा चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 173 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। इस साझेदारी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

70 रन पर न्यूजीलैंड ने गंवा दिए थे पांच विकेट
मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तान टॉम लाथम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद डेवोन कॉनवे भी महज चार रन बनाकर आउट हो गए। रचिन रविंद्र 15 रन बनाकर आकाश दीप का शिकार बने, जबकि डेरिल मिचेल सिर्फ एक रन ही बना सके। टॉम ब्लंडेल भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक समय न्यूजीलैंड की टीम 70 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी।

निकोल्स और फिलिप्स ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी
मुश्किल परिस्थितियों में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का शानदार तालमेल दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने मिलकर करीब दो सेशन तक बल्लेबाजी की और 322 गेंदों का सामना करते हुए छठे विकेट के लिए 173 रनों की अटूट साझेदारी कर ली। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम इस साझेदारी को तोड़ने में नाकाम रही।

Henry Nicholls Equals Kane Williamson’s Record, Scores 5 Test Centuries in Just 15 Innings at Basin Reserve
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह सबसे सफल भारतीय गेंदबाज
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता मिली। पहले दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 243 रन है। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश निकोल्स और फिलिप्स की साझेदारी तोड़कर न्यूजीलैंड की पारी को जल्द समेटने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed