{"_id":"6b052556ddf68959610389d6","slug":"former-england-captain-michael-vaughan-questions-shubman-gill-s-call-to-settle-for-draw-against-nz-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: माइकल वॉन ने गिल को घेरा, वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर किए सवाल; फैसले पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: माइकल वॉन ने गिल को घेरा, वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर किए सवाल; फैसले पर क्या बोले?
Tue, 24 Nov 2026 11:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:19 AM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने शुभमन गिल पर सवाल उठाए हैं। वॉन इस बात से निराश हैं कि गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन के निशाने पर आ गए हैं। वॉन ने मैच में जीत की संभावना होने के बावजूद भारतीय टीम के ड्रॉ पर सहमत होने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गिल के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाजों की थकान और अगले टेस्ट के बीच कम समय होने को मैच खत्म करने की वजह बताया था।
विज्ञापन
गिल ने ड्रॉ स्वीकार किया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट सोमवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। उस समय दिन का खेल खत्म होने में करीब 15 ओवर बाकी थे और भारतीय टीम को जीत के लिए न्यूजीलैंड के पांच विकेट और हासिल करने थे। हालांकि, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच को आगे जारी रखने के बजाय ड्रॉ स्वीकार करने का फैसला किया।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान गिल ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम के लिए तेज गेंदबाजों को फिट रखना ज्यादा जरूरी था। उन्होंने बताया था कि भारत के तीनों तेज गेंदबाज मैच में करीब 50-50 ओवर गेंदबाजी कर चुके थे। इसके अलावा अगले टेस्ट मैच में सिर्फ तीन दिन का समय बचा था और टीम को अगले दिन यात्रा भी करनी थी।

गिल ने क्या दिया था कारण?
गिल ने कहा था, अगर पिच में थोड़ी और मदद होती तो शायद बात अलग होती, लेकिन तेज गेंदबाज थक चुके थे। तीनों ने मैच में लगभग 50 ओवर गेंदबाजी की थी। हमें यह भी ध्यान रखना था कि अगले मैच में सिर्फ तीन दिन का समय है और कल हमें यात्रा भी करनी है। हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि 5-10 ओवर और खेलने से ज्यादा कुछ हासिल होता।

वॉन को नहीं रास आया गिल का फैसला
गिल की यह दलील हालांकि, माइकल वॉन को बिल्कुल पसंद नहीं आई। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय कप्तान के फैसले पर तंज कसते हुए लिखा, 'यह अविश्वसनीय है... तो क्या आखिरी घंटे में पहले कभी 5 विकेट नहीं गिरे हैं!' वॉन का यह बयान सीधे तौर पर गिल की उस सोच पर सवाल उठाता है, जिसमें उन्होंने माना था कि 5 से 10 ओवर अतिरिक्त खेलने से मैच के नतीजे पर कोई खास असर नहीं पड़ता। वॉन के मुताबिक, जब भारतीय टीम के पास जीत हासिल करने का मौका था और न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरने बाकी थे, तब मैच को जारी रखने की कोशिश की जानी चाहिए थी।
दरअसल, भारतीय टीम के सामने जीत की कोशिश करने और खिलाड़ियों की फिटनेस को प्राथमिकता देने के बीच फैसला लेने की चुनौती थी। अगले टेस्ट से पहले कम समय होने के कारण टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहता था। यही वजह रही कि भारत ने मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। हालांकि, इस फैसले ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ गिल के फैसले को खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है, तो दूसरी तरफ सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय टीम ने जीत का मौका बहुत जल्दी छोड़ दिया। अब सबकी नजरें दूसरे टेस्ट पर होंगी, जहां भारतीय टीम सीरीज में वापसी कर बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।