{"_id":"6b0637a431d28b19dd05c60b","slug":"delhi-iron-pillar-mystery-why-does-the-1600-year-old-iron-pillar-at-qutub-minar-resist-rust-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा पहलू: कुतुब मीनार के 1600 साल पुराने लौह स्तंभ में जंग क्यों नहीं लगती? जानिए भारतीय तकनीक का रहस्य","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
दूसरा पहलू: कुतुब मीनार के 1600 साल पुराने लौह स्तंभ में जंग क्यों नहीं लगती? जानिए भारतीय तकनीक का रहस्य
Wed, 25 Nov 2026 06:52 AM IST
शिवम गर्ग
भूपेंद्र कुमार
भूपेंद्र कुमार
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कुतुब मीनार लौह स्तंभ
- फोटो :
अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विस्तार
दिल्ली के महरौली में स्थित 1600 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर का राज क्या है? इसे भारतीय कारीगरी की मिसाल कहा जाता है। दिल्ली के कुतुब मीनार परिसर में स्थित लगभग 1600 साल पुराने लौह स्तंभ के बारे में कई किंवदंतियां प्रचलित हैं। सबसे प्रचलित मान्यता यह है कि इस पर जंग नहीं लगता। कहा जाता है कि भारत के पास उस काल में जंगरोधी लोहा बनाने की तकनीक थी। आंधी, बारिश और तूफान का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। पर क्या वाकई ऐसा है? इतिहास के पुराने पन्ने पलटें, तो पाएंगे कि 7.2 मीटर ऊंचा और लगभग छह टन वजनी यह स्तंभ हमेशा से कौतुक का विषय रहा है।
13वीं शताब्दी के कुतुब मीनार परिसर में स्थित यह स्तंभ चौथी शताब्दी का माना जाता है। मान्यता है कि अगर कोई इससे पीठ सटाकर हाथों को स्तंभ के पीछे से पकड़ सके, तो उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। नवंबर 1986 में तत्कालीन सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव की पत्नी रईसा कुतुब मीनार देखने पहुंचीं, तो उनसे भी मनोकामना मांगने का आग्रह किया गया। इस पर उन्होंने कहा था, ‘मैं ये सारी खुशी और सौभाग्य अपने भारतीय मित्रों के लिए छोड़ती हूं।’ 1997 में एएसआई ने सुरक्षा के लिए इसके चारों तरफ रेलिंग लगवा दी और इसे बांहों से घेरने की प्रथा समाप्त हो गई।
इतिहासकारों के अनुसार, यह स्तंभ हमेशा से यहां नहीं था। सुल्तान शम्स अल दीन इल्तुतमिश इसे 1233 ईस्वी में विदिशा विजय के बाद सांची के निकट उदयगिरी की गुफाओं में स्थित वराह मंदिर से लाया था। स्तंभ पर संस्कृत व ब्राह्मी लिपि में लिखे लेख से पता चलता है कि इसका निर्माण चंद्रगुप्त द्वितीय (375-413 ईस्वी) ने कराया था। पहले इसके शीर्ष पर विष्णु के वाहन गरुड़ की प्रतिमा थी। यह भी माना जाता है कि गुप्त काल में इसका इस्तेमाल खगोलीय गणनाओं के लिए होता था।
मोरक्को के यात्री इब्ने बतूता ने लिखा है कि उन्हें बताया गया था कि यह स्तंभ सप्त धातु से बना है। जहां तक जंग न लगने की बात है, तो ऐसा नहीं है। 2003 में करंट साइंस पत्रिका में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इस पर मिसवाइट की परत होने के कारण जंग का असर दिखाई नहीं देता। यह परत लोहे, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का क्रिस्टलीय यौगिक है, जो धातु को नमी और ऑक्सीजन से बचाती है। स्तंभ को फोर्ज वेल्डिंग तकनीक से बनाया गया था। इसमें धातु को गर्म करके पीटकर आकार दिया गया। मध्यकालीन कवि चंदबरदाई ने पृथ्वीराज रासो में लिखा है कि जब तक लौह स्तंभ दिल्ली में रहेगा, इस पर शासन करने वाला सुरक्षित रहेगा। शायद इसी वजह से यह स्तंभ आज भी शान से अपनी आभा बिखेर रहा है।