Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tulsi Vivah 2026: find out the subh muhurt and puja vidhi

तुलसी विवाह 2026: इस बार कार्तिक मास पर बन रहा सिद्धि योग का संयोग; यहां जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

Fri, 20 Nov 2026 10:40 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 10:40 AM IST
सार

तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, जिसकी पूजा बिना तुलसी दल के पूरी नहीं होती। माना जाता है कि तुलसी की पूजा करने से घर में सब प्रकार की शुभता आती है। शास्त्रों में भी लिखा है कि जिस घर में तुलसी होती है, वह तीर्थ के समान होता है। यहां यम का भय नहीं होता। यहां देह का त्याग करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। 
 

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2026: find out the subh muhurt and puja vidhi
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज 20 नवंबर की शाम को तुलसी विवाह मनाया जायेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी विवाह हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी के साथ भगवान विष्णु के रूप में शालिग्राम भगवान के साथ विवाह कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस साल यह तिथि दो दिन पड़ने की वजह से तुलसी विवाह की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। तुलसी विवाह 21 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन




ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियशरण त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी विवाह 21 नवंबर को मनाया जायेगा। क्योंकि एकादशी की शुरुआत 21 नवंबर की सुबह 6:32 से हो रही है। ऐसी स्थिति में संध्या काल में तुलसी विवाह मनाया जायेगा। हमारे यहां तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, जिसकी पूजा बिना तुलसी दल के पूरी नहीं होती। माना जाता है कि तुलसी की पूजा करने से घर में सब प्रकार की शुभता आती है। शास्त्रों में भी लिखा है कि जिस घर में तुलसी होती है, वह तीर्थ के समान होता है। यहां यम का भय नहीं होता। यहां देह का त्याग करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। तुलसी की पूजा करने से समृद्धि मिलती है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का प्रतिकात्मक विवाह तुलसी विवाह माना गया है। ये विवाह शुभ योग लेकर आता है और परिवार को समृद्धि से भर देता है। इस त्योहार को कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के रुप में भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 
पंडित त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी विवाह का जो शुभ मुहूर्त है, उसके मुताबिक, 5:25 पर 5:52 तक करीब यह 26 मिनट का समय ये दो घड़ी का समय का मुहूर्त अच्छा रहेगा। उसके अलावा स्थानीय पंचांग और स्थानीय पंडित की सलाह से कर सकते हैं। आमतौर पर तुलसी विवाह सूर्यास्त के समय करना चाहिए। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि के संयोग से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और अश्विन नक्षत्र के साथ ही सिद्धि योग है। ऐसे समय में ये प्रबोधिनी एकादशी और तुलसी विवाह है। यह शुभ संयोग है।




तुलसी विवाह पूजा विधि 
  • तुलसी विवाह के दिन घर की अच्छी तरीके से साफ-सफाई करें।
  • तुलसी के पौधे को पवित्र स्थान पर रखें। फिर उनको श्रृंगार के रूप में लाल कपडे़ पहनाएं। 
  • कुमकुम लगाएं और फूल,हल्दी-चूड़ा आदि चढ़ाएं। 
  • शालीग्राम को तुलसी के बाएं और रखें। 
  • तुलसी पर जल चढ़ाकर सिंदूर लगाएं। 
  • हल्दी, पुष्प और मिठाई के साथ 16 श्रृंगार को भी अर्पित करें। 
  • पूजा के बाद  आरती कर प्रसाद ग्रहण करें। 



जानें शालीग्राम और तुलसी विवाह की कथा 
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में  जालंधर नाम का राक्षस था। वह बहुत ही शक्तिशाली था और उसकी शक्ति उसकी पत्नी वृंदा की पतिव्रता धर्म के कारण थी, जिस वजह से कोई भी उसे हरा नहीं पाता था। जालंधर का आतंक देवताओं के लिए समस्या बन चुका था, जिसके बाद देवताओं ने भगवान विष्णु से मदद मांगी। भगवान विष्णु ने इसका समाधान निकाला। उन्होंने जालंधर का रूप धारण कर वृंदा को स्पर्श किया, जिससे उसकी शक्ति नष्ट हो गई और अंत में शिव जी ने जालंधर का सिर धड़ से अलग कर दिया। वृंदा को जब इस छल का पता चला, तो उसने विष्णु जी को श्राप दिया कि वे तुरंत पत्थर के बन जाएं। बाद मां लक्ष्मी ने वृंदा से प्रार्थना की कि वे भगवान विष्णु को इस श्राप से मुक्त कर दें। वृंदा ने अपने श्राप से भगवान विष्णु को मुक्त कर दिया, लेकिन वे स्वयं आत्मदाह कर भस्म हो गई। वृंदा के तप और पतिव्रता के कारण वह तुलसी के वृक्ष के रूप में प्रकट हुई और फिर शालिग्राम शिला कि छाया करने लगी। तब से वृंदा को भगवान शालिग्राम कि प्रियता के नाम से जाना जाता है, तभी से हर साल देवउठनी एकादशी को शालिग्राम और तुलसी विवाह उत्सव मनाया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed