Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police crack down on Ola, Uber taxi drivers' misbehavior and arbitrary fares

रायपुर: ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त

Mon, 23 Nov 2026 10:00 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 23 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

यात्रियों से बदसलूकी, एप पर दिखाए गए किराये से अधिक रकम मांगने और एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद करने वाले ओला, उबर और रैपिडो चालकों पर रायपुर पुलिस ने सख्ती दिखाई है।

विज्ञापन
Raipur Police crack down on Ola, Uber taxi drivers' misbehavior and arbitrary fares
ओला-उबर चालकों की मनमानी पर रायपुर पुलिस सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने यात्रियों से बदसलूकी करने, निर्धारित दर से ज्यादा किराया मांगने और नियम तोड़ने वाले ओला, उबर तथा रैपिडो चालकों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी माना कार्यालय में टैक्सी ऑपरेटरों की बैठक बुलाई। इस दौरान, पुलिस अधिकारियों ने एप आधारित टैक्सी सेवाओं के संचालकों को नियमों के तहत काम करने, यात्रियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने और केवल शासन-प्रशासन द्वारा तय किराया ही लेने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विवादों की घटनाएं
माना एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालकों के बीच विवाद की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते 17 नवंबर को भी एयरपोर्ट परिसर में सवारी बैठाने की बात पर दो चालकों में तीखी बहस के बाद मारपीट हुई, जिसे सीआईएसएफ के जवानों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इससे पहले सितंबर 2024 में भी पार्किंग नंबर-1 के पास चालकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं जनवरी 2024 में सवारी बैठाने के दौरान हुए झगड़े में एक चालक का सिर फूट गया था। इस मामले में तुराब अली और हरविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


मनमाने किराये पर सख्त कार्रवाई
टैक्सी सेवाओं के एप पर प्रदर्शित राशि से ज्यादा रकम मांगने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। नवंबर 2026 में इटली की डीजे ओली एस्से ने सोशल मीडिया पर रायपुर में यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया था कि एप पर 281 रुपये किराया दिख रहा था, लेकिन चालक ने 500 रुपये अतिरिक्त मांगे थे। पुलिस अधिकारियों ने टैक्सी ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि यात्रियों से दुर्व्यवहार करने, अत्यधिक किराया वसूलने या आपसी प्रतिस्पर्धा में विवाद खड़ा करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित तथा सुगम परिवहन उपलब्ध कराना मुख्य प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed