{"_id":"6b08127e7bb745e4350d9478","slug":"police-register-fir-for-making-indecent-remarks-about-lord-ram-at-a-healing-meeting-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: चंगाई सभा में श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: चंगाई सभा में श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Thu, 26 Nov 2026 04:36 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:36 PM IST
सार
नगरी में चंगाई सभा के दौरान भगवान श्रीराम पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी जिले के नगरी में एक चंगाई सभा के दौरान भगवान श्रीराम पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया है। विरोध जताते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगरी थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थना सभा में अभद्र टिप्पणी का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में 22 नवंबर को प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस चंगाई सभा के दौरान एक व्यक्ति ने भगवान श्रीराम के संबंध में आपत्तिजनक और अभद्र बातें कही थीं। जैसे ही इस कथित टिप्पणी की जानकारी स्थानीय लोगों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने इस पर तीव्र आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी से आम लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकजुट होकर नगरी थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभा में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले संबंधित आरोपित व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।