Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mahasamund anchal nursing home sealed without license

महासमुंद: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम सील, बिना डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हो रहे थे ऑपरेशन

Tue, 24 Nov 2026 04:53 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Nov 2026 04:53 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बिना वैध लाइसेंस संचालित आंचल नर्सिंग होम को सील कर दिया है। जांच में अस्पताल में योग्य डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ नहीं मिले।

विज्ञापन
mahasamund anchal nursing home sealed without license
नर्सिंग होम सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के संचालित आंचल नर्सिंग होम को नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर नर्सिंग होम एक्ट के निरीक्षण दल द्वारा उक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान निरीक्षण दल ने पाया कि अस्पताल के भीतर एक मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था और एक नसबंदी की मरीज भर्ती थी। निरीक्षण के समय अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ वहां उपस्थित था।
विज्ञापन


बिना वैध लाइसेंस चल रहा था अस्पताल
जांच दल द्वारा दस्तावेज की मांग किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन कोई भी वैध पंजीयन अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर पूछताछ के दौरान प्रबंधन ने यह बात स्वीकार की कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के पिछले आठ माह से ओपीडी का संचालन कर रहे थे। इसके साथ ही पिछले चार माह से मरीजों को भर्ती करके उनके ऑपरेशन और उपचार का कार्य भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण बताओ नोटिस के बाद कार्रवाई
निरीक्षण दल ने घटना की पूरी जांच और पालन प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।


अस्पताल प्रबंधन की ओर से नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आंचल नर्सिंग होम को सील बंद करने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed