{"_id":"6b07bb4793f87180460c3409","slug":"viral-wedding-entry-in-a-balloon-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ना घोड़ी, ना कार... बड़े गुब्बारे में बैठकर दूल्हा-दुल्हन ने मारी एंट्री, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ना घोड़ी, ना कार... बड़े गुब्बारे में बैठकर दूल्हा-दुल्हन ने मारी एंट्री, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
Thu, 26 Nov 2026 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
Viral Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन की अनोखी एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों विशाल गुब्बारे के अंदर बैठकर समारोह में पहुंचे, जिसे देखकर मेहमान हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
शादी की एंट्री में अब क्या देखना बाकी रह गया?
- फोटो : इंस्टाग्राम@LostTemple7
विस्तार
शादी-ब्याह में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए आजकल लोग तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। कोई विंटेज कार से पहुंचता है, तो कोई बुलेट पर सवार होकर अपनी एंट्री को यादगार बनाता है। वहीं, कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो अपनी शादी में कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसे देखकर मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह जाएं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन किसी कार या घोड़ी पर नहीं, बल्कि एक विशाल गुब्बारे के अंदर बैठकर एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज देखकर लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विशाल गुब्बारे में बैठकर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी समारोह का एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां एक बेहद बड़ा और खूबसूरती से सजाया गया गुब्बारा दिखाई देता है। इस गुब्बारे के अंदर दूल्हा और दुल्हन एक साथ मौजूद हैं और इसी के जरिए समारोह में एंट्री ले रहे हैं। जैसे-जैसे यह गुब्बारा आगे बढ़ता है, वहां मौजूद मेहमानों की नजरें भी इसी पर टिक जाती हैं। आमतौर पर शादियों में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री पर लोग तालियां बजाते हैं और उनका स्वागत करते हैं, लेकिन यहां मेहमानों के लिए यह नजारा किसी हैरानी से कम नहीं था। वीडियो में कुछ लोग इस अनोखी एंट्री को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आते हैं, तो कुछ अपनी हंसी छिपाते दिखाई देते हैं। वहीं, गुब्बारे के अंदर मौजूद दूल्हा-दुल्हन भी इस दौरान थोड़े असहज नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अब इस तरह की रील्स आपको डेली देखने को मिलेगी 😂 https://t.co/Jcui9kkYQF
— Lost Temples™ (@LostTemple7) November 24, 2026
विज्ञापन
शादी की एंट्री में अब क्या देखना बाकी रह गया?
आजकल शादी को यादगार बनाने के लिए कपल्स हर छोटी-बड़ी चीज पर खास ध्यान देते हैं। सजावट से लेकर डांस और एंट्री तक, हर चीज में कुछ नया करने की कोशिश रहती है। हालांकि, इस तरह का प्रयोग देखकर लोगों के मन में भी सवाल उठ रहा है कि शादी में एंट्री के नाम पर अब और क्या-क्या देखने को मिलेगा।
वीडियो देख यूजर्स ने भी लिए मजे
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'भाई, अब बस यही देखना बाकी रह गया था! कल को लोग रॉकेट या क्रेन से एंट्री करेंगे क्या?' दूसरे ने लिखा, 'दूल्हा-दुल्हन की एंट्री देखकर तो लग रहा है जैसे कोई वैज्ञानिक प्रयोग चल रहा हो।' वहीं, एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि कहीं गुब्बारे में पिन चुभ गई तो पूरा जश्न ही हवा हो जाएगा। फिलहाल, दूल्हा-दुल्हन की इस अनोखी एंट्री का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
