Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   anant singh daughter shivangi wedding mokama horse race ground preparations

बिहार: आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ के लिए तैयार हुआ मैदान, मेहमानों के लिए बन रहे दो हेलिपैड

Wed, 25 Nov 2026 10:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज हो रही है। समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मैदान में पानी भरने के बाद ट्रैक्टर, बालू और रोड रोलर की मदद से रेस ट्रैक तैयार किया गया है।

विज्ञापन
anant singh daughter shivangi wedding mokama horse race ground preparations
काम पर लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज धूमधाम से होने जा रही है। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। इस मौके पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसके लिए मैदान को तैयार करने में अनंत सिंह खुद जुटे हुए हैं। मंगलवार देर रात करीब एक बजे तक वह मैदान में मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे भी वह दोबारा मैदान पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों और लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं, आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए दो हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। एक हेलिपैड देर रात तक तैयार कर लिया गया था, जबकि दूसरा बनाने के लिए बुधवार सुबह से ही दर्जनों मजदूर काम में जुटे हैं। अनंत सिंह के बेटे भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

पानी भरने से बिगड़ी थी मैदान की स्थिति, ट्रैक्टर और रोड रोलर से बदली तस्वीर

शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर मैदान में विशेष तैयारी की गई है। हाल ही में मैदान में पानी जमा हो जाने के कारण प्रतियोगिता के आयोजन पर संशय पैदा हो गया था। इसके बाद अनंत सिंह ने समर्थकों के साथ मैदान को तैयार करने की जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान को समतल करने के लिए कई ट्रैक्टर लगाए गए। इसके बाद रेत और बालू बिछाई गई और रोड रोलर चलाकर रेस ट्रैक को बेहतर बनाया गया। रातभर चले काम के बाद अब मैदान घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए तैयार हो गया है। सुबह से ही घोड़ों को मैदान में दौड़ की प्रैक्टिस कराई जा रही है।

बिहार, यूपी और पंजाब के घोड़े दिखाएंगे रफ्तार का दम

मोकामा में होने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब से भी घोड़े पहुंचे हैं। मैदान में कई घोड़े लगातार अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर घोड़ा मालिकों और आयोजकों में उत्साह है।
इसमें समस्तीपुर से पहुंचे डोमन मुखिया का घोड़ा राजा भी चर्चा में है। अनंत सिंह के करीबी डोमन मुखिया का घोड़ा राजा पिछली बार नदवा में आयोजित रेस का विजेता रहा था। भारत केसरी के नाम से मशहूर राजा राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीत चुका है।
डोमन मुखिया के मुताबिक, राजा जिस प्रतियोगिता में उतरता है, उसमें जीत हासिल करता है। इसी वजह से अब वह राजा को घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं में नहीं उतारते हैं। उसकी अगली पीढ़ी रेस में उतरने के लिए तैयार है।

रात एक बजे तक मैदान में डटे रहे अनंत सिंह

शादी और घुड़दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर अनंत सिंह लगातार सक्रिय हैं। मैदान में पानी जमा होने के बाद आयोजन को लेकर जो आशंका थी, उसे दूर करने के लिए उन्होंने खुद मोर्चा संभाला। देर रात तक मैदान में काम चलता रहा। सुबह होते ही घोड़ों की प्रैक्टिस शुरू हो गई। मैदान तैयार होने के बाद आयोजन से जुड़े लोगों और घोड़ा मालिकों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed