Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   anant singh daughter shivangi wedding ludhiana transgenders blessings nadawan

बिहार: बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अनंत सिंह, रातभर ग्राउंड में रहे डटे; जयपुर थीम पर सजेगा स्टेज

Wed, 25 Nov 2026 09:25 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में आशीर्वाद देने के लिए लुधियाना से 25 से अधिक किन्नर नदावां पहुंचे। उन्होंने मंगल गीत गाकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और अनंत सिंह से मिलने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
anant singh daughter shivangi wedding ludhiana transgenders blessings nadawan
जयपुर की थीम पर सज रहा जयमाला स्टेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी में शामिल होने और वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए दूर-दराज से मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पंजाब के लुधियाना से 25 से अधिक किन्नरों का दल नदावां पहुंचा। यहां उन्होंने पारंपरिक मंगल गीत गाकर शिवांगी सिंह और उनके होने वाले जीवनसाथी को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। खास बात यह रही कि ये सभी शादी की खबर मिलने के बाद लंबा सफर तय कर यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन


किन्नर समाज की सदस्यों ने विवाह स्थल पर पारंपरिक लोकगीत गाए और नाचकर दुल्हन की बलाएं लीं। इस दौरान उन्होंने हरियाणवी गीत भी सुनाए। उनका कहना था कि वे शादी समारोह देखने के बाद ही पंजाब लौटेंगी। इसके साथ ही उन्होंने अनंत सिंह से मिलने की इच्छा भी जताई। सभी किन्नर उनसे मुलाकात की उम्मीद में विवाह स्थल के पंडाल में रुके रहे।
विज्ञापन




किन्नर समाज की गीता ने बताया कि उन्हें मोबाइल के माध्यम से शिवांगी सिंह की शादी की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह चार पहिया वाहन से लुधियाना से नदावां पहुंचीं। यहां दुल्हन को आशीर्वाद दिया, मंगल गीत गाए और डांस भी किया। उन्होंने बताया कि विवाह स्थल पर उन्हें चाय-पानी भी दिया गया है। अब वे अनंत सिंह से मुलाकात करने के बाद शादी समारोह देखकर वापस लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर की थीम पर बन रहा जयमाला स्टेज, रातभर ग्राउंड में डटे रहे अनंत सिंह

इधर, शिवांगी सिंह की 25 नवंबर को होने वाली शादी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह के लिए जयपुर की थीम पर भव्य जयमाला स्टेज तैयार किया जा रहा है। पिछले दो दिनों तक हुई बारिश के कारण आयोजन स्थल पर काफी परेशानी हुई थी, लेकिन मौसम साफ होते ही तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। कारीगर रात में भी स्टेज और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।




जयमाला स्टेज के सामने मैदान में रेस्टोरेंट तैयार किया जा रहा है। वहीं, शादी में आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए खाने के ग्राउंड को भी व्यवस्थित किया गया है। बारिश के कारण मैदान में कीचड़ जमा हो गया था। इसके बाद ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर उसे समतल किया गया। फिर मैदान में रेत बिछाई गई और कालीन लगाई गई।

घुड़दौड़ ग्राउंड से हेलीपैड तक तैयारियों का जायजा

शादी की तैयारियों पर अनंत सिंह खुद नजर बनाए हुए हैं। वह शाम से ही घुड़दौड़ ग्राउंड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनके समर्थक और स्थानीय ग्रामीण भी रात में तैयारियों में जुटे रहे। मैदान को पूरी तरह तैयार करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।


इसके अलावा अनंत सिंह ने दोपहर में हेलीपैड के लिए निर्धारित मैदान का भी निरीक्षण किया था। शाम से ही यहां हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए ईंट और रेत मंगाई गई है। वहीं, खाने के मैदान में मेहमानों की सुविधा के लिए बीच में पाइप बिछाकर नल लगाए गए हैं, ताकि भोजन के बाद हाथ धोने और पानी पीने में किसी को परेशानी न हो। शादी की तारीख नजदीक होने के कारण आयोजन से जुड़े लोग और कारीगर रात-दिन तैयारियों में जुटे हैं। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed