Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   East Champaran Fraud Gang Member Arrested Duping Elderly Women

बिहार: रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था शिकार

Mon, 23 Nov 2026 04:31 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 23 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के चंदन प्रसाद गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था।

विज्ञापन
East Champaran Fraud Gang Member Arrested Duping Elderly Women
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर थाना पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के चंदन प्रसाद गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (25) के रूप में की है। आरोपी विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाता था और उनसे मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन


भरोसा जीतकर ठगी
आरोपी महिलाओं के पास जाकर उनसे आत्मीयता से बातचीत करता था और उनका विश्वास हासिल कर लेता था। वह खुद को गोरखपुर अथवा लखनऊ से दो लाख रुपये लेकर आया हुआ बताता था और स्थानीय बैंक खाता न होने की बात कहता था। इसके बाद वह पीड़ितों को अपने बैंक खाते में रुपये जमा कराने का झांसा देता था। भरोसा कायम होने के बाद आरोपी पीड़ितों को कागज के बने नकली नोट जैसे बंडल थमा देता था और उनके असली रुपये लेकर फरार हो जाता था। पूछताछ में आरोपी ने इस तरह की सैकड़ों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार: क्या है निकाह की मजलिस का विवाद? अब सुलझा मसला; सोशल मीडिया से धार्मिक मंचों तक कैसे पहुंचा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी यूपी में जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के तमकुही से भी पूर्व में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में दर्ज केके तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा, शंभू सिंह नामक व्यक्ति से हुई छिनतई के मामले में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद: प्रशांत किशोर सभापति के फैसले को देंगे कैसे देंगे चुनौती, कोर्ट जाने की बात क्यों कही?

पुलिस गिरोह के अन्य सहयोगियों का पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर अन्य आरोपियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed