Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chhapra-love-marriage-dispute-brother-shot-dead-father-attacked

बिहार: प्रेम-विवाह का बदला लेने घर में घुसा हमलावर, प्रेमी के भाई की गोली मारकर हत्या; पिता पर भी हमला

Thu, 26 Nov 2026 03:43 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

छपरा के नैनी गांव में ढाई साल पुराने प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी वारदात सामने आई है। आरोप है कि प्रेमिका के भाई ने घर में घुसकर प्रेमी के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
chhapra-love-marriage-dispute-brother-shot-dead-father-attacked
छपरा में प्रेम विवाह की रंजिश में मर्डर, प्रेमिका के भाई पर हत्या का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि प्रेमिका के भाई ने घर में घुसकर प्रेमी के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल उनके 58 वर्षीय पिता जितेंद्र सिंह हैं। घटना के बाद गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

ढाई साल पहले प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, करीब ढाई वर्ष पहले नैनी गांव के अभिषेक कुमार का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में दोनों घर से भागकर शादी कर ली थी। इस शादी से युवती के परिजन नाराज चल रहे थे। बताया जाता है कि इसी विवाद के बाद अभिषेक का परिवार गांव छोड़कर बाहर रहने लगा था। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश बनी हुई थी।

विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने आए थे पिता-पुत्र
बताया जा रहा है कि गुरुवार को अभिषेक के भाई आलोक कुमार सिंह और उनके पिता जितेंद्र सिंह गांव में एक पड़ोसी के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित तौर पर युवती का भाई घर में घुस आया और आलोक कुमार सिंह को गोली मार दी। इसके बाद उसने उनके पिता जितेंद्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप- पत्नी और सास-ससुर ने मिलकर मार डाला

अस्पताल पहुंचे परिजन, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। गोली लगने से आलोक की मौत हो गई, जबकि उनके पिता का इलाज चल रहा है। वारदात की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह करीब ढाई वर्ष पहले हुआ प्रेम विवाह और उससे जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं और हमलावर की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed