Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Scooters Coming India 2027: VinFast Plans Three Made-for-India EVs, Challenge TVS and Ather

नए साल में स्कूटर बाजार में बढ़ेंगे विकल्प: टीवीएस से विनफास्ट तक, दस्तक देंगे ये छह शानदार मॉडल; देखें लिस्ट

Wed, 18 Nov 2026 12:45 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 18 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

  • 2027 में कई नए स्कूटर आने की उम्मीद।
  • विनफास्ट लॉन्च करेगी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर।
  • Evo, Kyo और Kinet पर आधारित होंगे मॉडल।
  • कीमतें और लॉन्च तारीखें अभी संभावित।

विज्ञापन
New Scooters Coming India 2027: VinFast Plans Three Made-for-India EVs, Challenge TVS and Ather
2027 में ग्राहकों को मिलेंगे कई दमदार विकल्प - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अगर आप नए साल में स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 2027 आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प लेकर आ सकता है। दरअसल, कई कंपनियां 2027 में अपने स्कूटर बाजार में उतारने की तैयारी में है। इनमें अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट, यामाहा एनमैक्स 155 और टीवीएस जुपिटर इलेक्ट्रिक जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भी भारत के लिए खास तौर पर तैयार किए गए तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्कूटर Evo, Kyo और Kinet मॉडल्स पर आधारित होंगे। कंपनी इन्हें भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करेगी। आइए जानते हैं 2027 में आने वाले इन स्कूटर्स और विनफास्ट की नई इलेक्ट्रिक रेंज में क्या खास हो सकता है।

विज्ञापन


2027 में किन स्कूटर्स की होगी एंट्री?
अगल साल भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों तरह के स्कूटर लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल इनकी लॉन्च तारीखें और एक्स-शोरूम कीमतें संभावित हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

 

स्कूटर

संभावित लॉन्च

अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट

जनवरी-फरवरी 2027

यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर

फरवरी 2027

टीवीएस जुपिटर इलेक्ट्रिक

मार्च 2027

विडा वीएक्सजेड

अगस्त 2027

ओकिनावा क्रूजर

अक्तूबर 2027

विनफास्ट इलेक्ट्रिक रेंज

2027

 

भारत के लिए अलग होंगे विनफास्ट के तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • विनफास्ट 2027 में भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तीन नए स्कूटरों के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। ये स्कूटर कंपनी के इवो(Evo), क्यो(Kyo) और किनेट(Kinet ) मॉडल्स पर आधारित होंगे। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले इन स्कूटरों के नाम और स्पेसिफिकेशन्स का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंपनी इन तीनों मॉडल्स को भारतीय बाजार के हिसाब से तैयार करेगी। इसके लिए इनके डिजाइन, चेसिस और परफॉर्मेंस में बदलाव किए जाएंगे, ताकि ये भारतीय सड़कों और ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुकूल हों।
  • कंपनी के अनुसार, इन स्कूटर्स में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट के नीचे अधिक स्टोरेज स्पेस दिया जाएगा। इनकी बैटरी क्षमता और मोटर की पावर भी वियतनाम में बिकने वाले मॉडल्स से अलग हो सकती है। इन तीनों स्कूटर्स के जरिए कंपनी अलग-अलग तरह के ग्राहकों तक पहुंचना चाहती है। इनमें कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों से लेकर ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहक शामिल हों।

New Scooters Coming India 2027: VinFast Plans Three Made-for-India EVs, Challenge TVS and Ather
2027 में ग्राहकों को मिलेंगे कई दमदार विकल्प - फोटो : amarujala.com
इवो (Evo) पर आधारित मॉडल (बजट और शुरुआती विकल्प):
  • यह विनफास्ट की आने वाली रेंज में सबसे शुरुआती (entry-level) विकल्प हो सकता है। वियतनाम में मिलने वाले इवो में 1.5 kWh की एलएफपी बैटरी है, साथ ही इसमें एक अतिरिक्त निकाली जा सकने वाली (removable) 1.5 kWh की बैटरी का विकल्प भी मिलता है।
  • इसमें हब पर माउंटेड 2.45 kW की अधिकतम पावर वाली मोटर लगी है, जो 70 kmph की टॉप स्पीड देती है।
  • वियतनाम वाले मॉडल में दोनों बैटरियों का इस्तेमाल करने पर 165 km तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है।
  • फीचर्स के तौर पर इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, 12-इंच के पहिए, LCD इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और सीट के नीचे 12 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। वियतनाम में इसकी कीमत 18.8 मिलियन VND (लगभग ₹68,300) से शुरू होती है।

क्यो (Kyo) पर आधारित मॉडल (ज्यादा फीचर्स और आराम):
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल 'इवो' से ऊपर की श्रेणी में आ सकता है। वियतनाम वाले मॉडल में 3 kWh का बैटरी पैक और 3 kW की हब मोटर दी गई है, जो 160 km की रेंज देती है।
  • इसमें 14-इंच के पहिए, टीएफटी डिस्प्ले, कीलेस (बिना चाबी के) स्टार्ट, हिल होल्ड असिस्ट और सीट के नीचे 21 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है। वियतनाम में इसकी कीमत 30 मिलियन VND (लगभग 1.09 लाख रुपये) है।

किनेट (Kinet) पर आधारित मॉडल (दमदार परफॉर्मेंस)
  • कहा जा रहा है कि यह आने वाली रेंज में सबसे स्पोर्टी और परफॉर्मेंस केंद्रित विकल्प हो सकता है। इसमें 5.2 kW की हब मोटर लगी है, जो 90 km/h की टॉप स्पीड देती है। 3 kWh की बैटरी के साथ इसकी रेंज 145 km बताई गई है।
  • वियतनामी वर्जन में 14-इंच के पहिए, टीएफअी डिस्प्ले और सीट के नीचे 22 लीटर की स्टोरेज क्षमता दी गई है। इसकी कीमत 40 मिलियन VND (लगभग ₹1.45 लाख) है।

New Scooters Coming India 2027: VinFast Plans Three Made-for-India EVs, Challenge TVS and Ather
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
टीवीएस, बजाज और एथर से होगा मुकाबला
  • विनफास्ट के तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में आने के बाद टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक और एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर दे सकते हैं। कंपनी के सामने चुनौती होगी कि वह भारतीय ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक कीमत, रेंज, बैटरी क्षमता और स्टोरेज का सही तालमेल बनाए।
  • फिलहाल विनफास्ट ने भारत के लिए तैयार किए जा रहे इन स्कूटर्स की सटीक कीमत, लॉन्च तारीख और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी इनके नाम बदलने पर भी विचार कर रही है। ऐसे में भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल वियतनाम के मौजूदा स्कूटरों से अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed