आठवीं पीढ़ी की नई ह्यूंदै इलांट्रा से उठा पर्दा: शार्प लुक और Gleo AI फीचर्स के साथ पेश, जानें स्पेसिफिकेशंस
- ह्यूंदै इलांट्रा की आठवीं पीढी पेश।
- लॉस एंजिल्स ऑटो शो में दिखी नई इलांट्रा।
- अपनाई नई आर्ट ऑफ स्टीज डिजाइन भाषा।
- 12.9-इंच टचस्क्रीन और ग्लियो एआई से लैस।
विस्तार
ह्यूंदै ने इलांट्रा की आठवीं पीढ़ी से पर्दा उठा दिया है। नई इलांट्रा अब पहले से ज्यादा बड़ी और शार्प डिजाइन के साथ पेश हुई है। इसमें कंपनी की नई आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन भाषा देखने को मिली है। साथ ही कार में 12.9-इंच की टचस्क्रीन, नया प्लियोस कनेक्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ग्लियो एआई असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंजन की बात करें तो इसमें हाइब्रिड और पेट्रोल, दोनों विकल्प मिलेंगे। ह्यूंदै ने इसे लॉस एंजिल्स ऑटो शो में पेश किया है। दक्षिण कोरिया में अवांटे (Avante) नाम से बिकने वाली यह सेडान 2027 की शुरुआत से उत्तरी अमेरिका समेत दुनिया के दूसरे बाजारों में बिक्री के लिए आएगी।
नई ह्यूंदै इलांट्रा का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प
- आठवीं पीढ़ी की हुंडई इलांट्रा कंपनी की नई आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन भाषा पर आधारित है। इसके जरिए कार को पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और आकर्षक लुक दिया गया है।
- नई इलांट्रा अपने पिछले मॉडल से 85mm लंबी और 30mm चौड़ी है। इसका व्हीलबेस भी 30mm बढ़कर 2,750mm हो गया है। कार की कुल लंबाई 4,795mm और चौड़ाई 1,855mm है।
- एक्सटीरियर में एच-एज लाइटिंग, नया फ्रंट ग्रिल, स्लिम-नेक मिरर्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इन बदलावों से कार का लुक पहले से ज्यादा आधुनिक नजर आता है।
नए रंगों में भी मिलेगी इलांट्रा
- वहीं, ह्यूंदै ने नई इलांट्रा के लिए ग्राफीन ग्रीन पर्ल को ग्लोबल सिग्नेचर कलर के तौर पर पेश किया है। इसके अलावा, ग्राहकों को कोडिएक ब्लू पर्ल, कोडिएक ब्लू मैट और रैप्टर ग्रे मैट जैसे पेंट ऑप्शन भी मिलेंगे।
- साा ही नई इलांट्रा के बाहरी आकार में बढ़ोतरी का फायदा इसके केबिन में भी देखने को मिलता है। कंपनी ने कार में यात्रियों के लिए ज्यादा जगह दी है। इसके रियर लेगरूम की जगह 993mm और हेडरूम 958mm है। यानी पीछे बैठने वाले यात्रियों को पैरों और सिर के आसपास पहले से ज्यादा जगह मिलेगी।
12.9-इंच टचस्क्रीन के साथ नया Pleos Connect सिस्टम
- नई ह्यूंदै इलांट्रा के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें 12.9-इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो हुंडई के नए प्लियोस कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर काम करती है।
- यह सिस्टम एंड्रॉयड ऑटोमोटिव ओएस पर आधारित है। जिसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, प्लियोस एप मार्केट के जरिए थर्ड-पार्टी एप्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
- हालांकि, ह्यूंदै ने जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल बटन भी बरकरार रखे हैं। इससे ड्राइवर को स्क्रीन पर निर्भर हुए बिना कुछ जरूरी फीचर्स इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।
ग्लियो एआई असिस्टेंट समझेगा आपकी आवाज
- नई इलांट्रा में ग्लियो एआई (Gleo AI) नाम का कन्वर्सेशनल असिस्टेंट भी दिया गया है। यह यूजर की वॉइस रिक्वेस्ट को समझकर उससे जुड़ी जानकारी देने में मदद करता है।
- इसके अलावा, कार में ड्यूल वायरलेस चार्जिंग पैड्स, 100W यूएसबी-सी पोर्ट्स और बैंग और ओलुफसेन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें ह्यूंदै डिजिटल की 2 का फीचर भी मिलता है।
The all-new ELANTRA makes a statement with a wider stance, H-Edge lighting and Art of Steel design. See the compact sedan unveiled onstage and explored up close at the 2026 LA Auto Show. https://t.co/Gsi8BOs9RJ
— Hyundai Motor Group (@HMGnewsroom) November 20, 2026
हाइब्रिड और पेट्रोल इंजन के मिलेंगे विकल्प
नई ह्यूंदै इलेंट्रा को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इनमें एक हाइब्रिड और दूसरा पेट्रोल इंजन है।
1. 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन
- हाइब्रिड वर्जन में 1.6-लीटर इंजन दिया गया है। इसका कंबाइंड आउटपुट 155bhp है। इसे 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ जोड़ा गया है।
- इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इस तकनीक में ब्रेक लगाने के दौरान पैदा होने वाली ऊर्जा को वापस इस्तेमाल करने के लिए रिकवर किया जाता है।
- हाइब्रिड मॉडल में स्टे मोड फंक्शन भी दिया गया है। इसकी मदद से कार पार्क होने के दौरान केबिन के कुछ चुनिंदा फीचर्स चालू रखे जा सकते हैं।
2. 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन
दूसरा विकल्प 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का है। यह 147bhp की पावर जनरेट करता है। इसके साथ IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में इस पेट्रोल वर्जन की फ्यूल एफिशिएंसी 35mpg है।
ह्यूंदै स्मार्टसेंस मिलेगी ड्राइवर को सुरक्षा में मदद
- नई इलांट्रा में और ओलुफसेन ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक भी दी गई है। इसके तहत कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान संभावित खतरों को पहचानने और उनसे बचने में मदद करते हैं।
- इनमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-कीपिंग असिस्टेंस और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग सिस्टम शामिल हैं। हालांकि, इन फीचर्स की उपलब्धता अलग-अलग बाजारों और वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती है।
बाजार में कब दस्तक देगी ह्यूंदै की नई इलांट्रा?
- फिलहाल ह्यूंदै ने आठवीं पीढ़ी की इलांट्रा को लॉस एंजिल्स ऑटो शो में पेश किया है। दक्षिण कोरिया में यह कार Avante नाम से बेची जाती है।
- कंपनी इसे 2027 की शुरुआत से उत्तरी अमेरिका समेत ग्लोबल बाजारों में पेश करेगी। फिलहाल इसकी भारतीय लॉन्चिंग, कीमत और भारत में मिलने वाले इंजन विकल्पों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- कुल मिलाकर, नई इलांट्रा में डिजाइन, केबिन स्पेस और टेक्नोलॉजी के स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। हाइब्रिड इंजन के साथ एआई असिस्टेंट और नए इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स इसे पिछली पीढ़ी से अलग बनाते हैं।
