{"_id":"6afee1933c877b731d028640","slug":"shukra-gochar-and-venus-mercury-make-lakshmi-narayan-yog-positive-impact-on-these-zodiac-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुला राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को धन लाभ के मिलेंगे बेहतर मौके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
तुला राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को धन लाभ के मिलेंगे बेहतर मौके
Thu, 19 Nov 2026 05:16 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:16 PM IST
सार
बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में बेहतर लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण राजयोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
22 नवंबर को शुक्र राशि परिवर्तन करके तुला राशि में प्रवेश करेंगे और बुध संग युति करके लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, प्रेम, भोग-विलास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं तुला राशि में बना लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
विज्ञापन
मिथुन राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का तुला राशि में गोचर करना बहुत ही शुभ और फलदायी साबित रहने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि करवा सकता है। आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वह पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
मकर राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
मकर राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही शुभ परिणाम दिला सकता है। आपकी राशि के दशम भाव में बुध और शुक्र की युति हो रही है। इससे करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में नई-नई योजनाओं से आपको लाभ मिल सकता है। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
मीन राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही लाभकारी हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से अष्टम भाव में बन रहा है। इससे आपको अचानक से धन लाभ और संचित धन में तेजी से वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुश का अच्छे पल मिल सकते हैं।
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
