Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal 27 November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac

आज का राशिफल: इन 3 राशि वालों को करियर में मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें मेष से मीन तक सभी का हाल

Fri, 27 Nov 2026 06:26 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 27 Nov 2026 06:26 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal: 27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन। नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। दिन में खुशियां बनी रहेंगी, हालांकि कुछ चिंताएं भी परेशान कर सकती हैं। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें और बदलते मौसम में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए निवेश के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। नए लोगों से मिलना होगा। कामकाज को लेकर तनाव बढ़ सकता है। किसी नई रणनीति पर काम करने या योजना बनाने का विचार मन में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं, नौकरी को लेकर प्रयास सफल होंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा व्यक्ति अचानक मिल सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग बन सकते हैं। क्रश से आपकी बात होगी। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां अहम रहेंगी। वहीं, व्यापार आपका पहले से अधिक सफल रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों को संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से आप मिलेंगे। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। बच्चों की सेहत का भी खास ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान के लिए वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना फायदेमंद रहेगा। छात्रों को अच्छे अंक की प्राप्ति होगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज कामकाज की व्यस्तता बनी रह सकती है। आय बढ़ाने के नए अवसरों पर विचार करेंगे। ऑफिस के काम में लापरवाही न करें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

मकर राशि
मकर राशि वालों की आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लंबी यात्रा को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। आज लिया गया कोई फैसला भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार में जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में किसी धार्मिक या शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। 


मीन राशि
मीन राशि वालों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। हालांकि, दिन आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता और उत्साह बढ़ाने वाला माना जा सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed