Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump claims Somali community has "completely taken over" Minnesota

अमेरिका: 'मिनेसोटा पर कब्जा कर लिया, 95% लोग सरकारी मदद पर निर्भर', सोमाली समुदाय पर ट्रंप का आरोप; क्या कहा?

Mon, 23 Nov 2026 08:55 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, वाशिंगटन डीसी।
एएनआई, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Nov 2026 08:55 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनेसोटा के सोमाली समुदाय पर राज्य पर पूरी तरह कब्जा करने का आरोप लगाया है। आखिर ट्रंप के इन आरोपों के पीछे क्या है और अमेरिका में कितने सोमाली मूल के लोग रहते हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Trump claims Somali community has "completely taken over" Minnesota
डोनाल्ड ट्रंप, अमर उजाला ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोमाली समुदाय पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समुदाय ने मिनेसोटा राज्य पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि इस समुदाय का राज्य पर पूरी तरह नियंत्रण है। इसके करीब 95 फीसदी लोग किसी न किसी तरह की सरकारी मदद पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने लिखा, 'यह हैरान करने वाली बात है कि सोमाली लोग पहले कभी महान रहे मिनेसोटा राज्य पर पूरी तरह कब्जा करने में कामयाब रहे हैं। राज्य पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। उनमें से करीब 95 फीसदी लोग किसी न किसी तरह की सरकारी मदद पर निर्भर हैं। अमेरिका को फिर से महान बनाओ!'
विज्ञापन


ट्रंप की ताजा टिप्पणियों का केंद्र सोमालिया से आए प्रवासी और उनके परिवार हैं। सोमालिया पूर्वी अफ्रीका का एक देश है। यहां लंबे समय से संघर्ष जारी है।

इस साल मई में ट्रंप ने फ्लोरिडा के द विलेजेज में भी सोमालिया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'सोमालिया एक खूबसूरत जगह है। वहां न सरकार है, न सेना और न ही कुछ और। वहां सिर्फ एक चीज बहुत है- अपराध। वहां बहुत अपराध होता है। उनके पास पुलिस भी नहीं है। वे बस एक-दूसरे पर गोली चलाते रहते हैं। वह जगह गंदी, बेहद गंदी और घिनौनी है। वह एक भयानक जगह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इल्हान उमर को ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने शुक्रवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर पर भी तीखा हमला किया। इल्हान उमर मिनेसोटा के पांचवें संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। ट्रंप ने उन्हें 'ढोंगी' बताया।

अमेरिकी सांसद की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा, 'इल्हान उमर... सोमालिया से यहां आती हैं और हमें बताती हैं कि अमेरिका को कैसे चलाना है। वह कहती हैं कि संविधान मुझे अधिकार देता है। मुझे ये अधिकार मिलने ही चाहिए। यहां से दफा हो जाओ। कैसी ढोंगी है!'

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका संघर्ष: गालिबाफ ने कहा- न जंग, न शांति की स्थिति खत्म करने के लिए ठोस कदम जरूरी; ट्रंप क्या बोले?

कांग्रेस सदस्य पर निजी हमला जारी रखते हुए ट्रंप ने कहा, 'मेरा मानना है कि उन्होंने अपने भाई से शादी की थी। यह पूरी तरह गैरकानूनी है। हालांकि, वह एक प्यारा जोड़ा हैं। लेकिन यह थोड़ा गैरकानूनी है। 'प्रिय, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। शुभ रात्रि, भाई। चलो सोने चलते हैं।' क्या वह घिनौनी नहीं हैं?'

ट्रंप और इल्हान के बीच पहले भी हो चुका है टकराव
दोनों नेताओं के बीच यह पहली बार टकराव नहीं हुआ है। इससे पहले सितंबर 2025 में इल्हान उमर ने ट्रंप पर तीखा हमला किया था। उन्होंने ट्रंप को झूठा और मसखरा कहा था। दरअसल, ट्रंप ने झूठा दावा किया था कि उन्होंने इल्हान उमर को अमेरिका से निर्वासित करने के बारे में सोमालिया के राष्ट्रपति से बात की है।

मिनेसोटा की सांसद इल्हान उमर ट्रंप की आव्रजन नीतियों की मुखर आलोचक रही हैं। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते समय ताजा विवादित टिप्पणियां की थीं। इसके जवाब में उमर ने सोशल एक्स पर पलटवार किया था।

अमेरिका में कितने सोमाली मूल के लोग रहते हैं?
पीबीएस न्यूज के मुताबिक, जनगणना ब्यूरो के सालाना अमेरिकी सामुदायिक सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चलता है कि 2024 में अमेरिका में सोमाली मूल के करीब 2 लाख 60 हजार लोग रहते थे। मिनियापोलिस-सेंट पॉल महानगरीय क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा सोमाली समुदाय है। यहां करीब 84 हजार लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर के पास अमेरिकी नागरिकता है। इसके अलावा कैलिफोर्निया, ओहायो और वाशिंगटन में भी सोमाली मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है।


पीबीएस न्यूज के मुताबिक, मिनेसोटा की सोमाली आबादी में करीब 58 फीसदी लोग अमेरिका में ही पैदा हुए हैं। वहीं, राज्य में रहने वाले सोमाली मूल के जो लोग विदेश में पैदा हुए हैं, उनमें से ज्यादातर अमेरिकी नागरिक बन चुके हैं। जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 87 फीसदी लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिल चुकी है। करीब आधे लोग 2010 या उसके बाद अमेरिका आए थे।

इस समुदाय के कई लोग सोमालिया में लंबे समय तक चले गृहयुद्ध से बचकर अमेरिका पहुंचे थे। वे मिनेसोटा आए, क्योंकि वहां उन्हें सामाजिक योजनाओं और सरकारी मदद का बेहतर सहारा मिला। पीबीएस न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में रहने वाले सोमाली समुदाय पर अपना ध्यान और बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस समुदाय के लोगों ने 'बहुत परेशानी पैदा की है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed