Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian air defences down more than 1,400 Ukrainian drones as Kyiv hits key Crimean bridge

रूस का दावा: यूक्रेन के 1441 ड्रोन मार गिराए, जवाब में कीव पर मिसाइल हमला; कितना नुकसान हुआ?

Tue, 17 Nov 2026 04:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

रूस ने दो रातों में यूक्रेन के 2,777 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। उधर, यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले अहम पुल पर लगातार दूसरे दिन हमला किया।इस हमले से रूस की सैन्य आपूर्ति पर कितना असर पड़ेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Russian air defences down more than 1,400 Ukrainian drones as Kyiv hits key Crimean bridge
यूक्रेन का ड्रोन हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच हवाई हमले तेज हो गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 1,441 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। यह लगातार दूसरी रात हुआ बड़ा हमला था। वहीं, यूक्रेन की सेना ने लगातार दूसरे दिन रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले अहम पुल पर हमला किया। इस पुल से रेल और सड़क के जरिये आवाजाही होती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, रूसी सेना ने भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में राजधानी के दो प्रमुख पुलों को निशाना बनाया गया। दो लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


हवाई हमलों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब रूस और यूक्रेन अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली अगली वार्ता की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। इस बातचीत का मकसद युद्ध खत्म करना है। यह युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था। उस दिन रूस ने पड़ोसी देश यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने कितने ड्रोन मार गिराने का दावा किया?
रूस ने सोमवार को दावा किया था कि उसने यूक्रेन के 1,336 ड्रोन मार गिराए। युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया था। मंगलवार को रूस ने इससे भी ज्यादा ड्रोन गिराने की बात कही। उसके मुताबिक, उसने यूक्रेन के 1,441 ड्रोन मार गिराए।

ये भी पढ़ें: ढाका एयरपोर्ट के पास दो बम धमाके: तीन लोग घायल; दिसंबर में वतन लौट सकती हैं शेख हसीना, क्यों बढ़ी सुरक्षा?

केर्च पुल रूस के लिए इतना अहम क्यों है?
सोमवार को यूक्रेन ने विशाल केर्च पुल को निशाना बनाया था। यह पुल रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ता है। सैन्य और आम नागरिकों से जुड़ी जरूरी चीजों की आवाजाही के लिए यह पुल बेहद अहम है। यह पुल रूस के लिए प्रतीकात्मक रूप से भी बहुत अहम है। साल 2014 में रूस ने क्रीमिया पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इसके बाद यह पुल उस कब्जे का एक बड़ा प्रतीक बन गया। अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि पुल को मामूली नुकसान हुआ था।

लेकिन मीडिया की कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में मंगलवार के हमले को लेकर बड़ा दावा किया गया। इन खबरों के मुताबिक, दूसरे दिन के हमले में पुल के दो मेहराबों में से एक को गंभीर नुकसान पहुंचा है। एसोसिएटेड प्रेस इन खबरों की तुरंत पुष्टि नहीं कर सका कि पुल का कोई हिस्सा ढह गया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले की तैयारी कई हफ्तों से चल रही थी। इसमें ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। निशाने पर रूस का एक बेहद अहम रेल और सड़क पुल था।

करीब पांच साल से चल रहे युद्ध के बीच यह रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जेलेंस्की ने केर्च पुल पर हुए इस हमले को 'अभूतपूर्व' ऑपरेशन बताया। उन्होंने इसे यूक्रेन की बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने पहले धीरे-धीरे रूस की वायु रक्षा प्रणाली को कमजोर किया। इसके बाद रात में मिसाइलों और ड्रोन से पुल पर हमला किया।

क्या क्रीमिया पुल पर आवाजाही रोक दी गई है?
रूस की ओर से नियुक्त क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने बताया कि पुल पर यातायात रोक दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुल की दिशा में यात्रा करने से बचें। हालांकि, उन्होंने पुल को हुए किसी नुकसान का जिक्र नहीं किया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसकी सेना ने रात में बड़ा हमला किया। इसमें जमीन और हवा से दागे जाने वाले सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन के सैन्य और औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इसके अलावा ऊर्जा, परिवहन और बंदरगाह से जुड़े बुनियादी ढांचों पर भी हमला किया गया। यूक्रेन की सेना के इस्तेमाल में आने वाले जहाजों को भी निशाना बनाया गया। दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में भी रूसी सेना ने हमला किया।

जापोरिजिया क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मिखाइलो सेमिकिन ने बताया कि रूसी सेना ने क्षेत्र के तीन जिलों में औद्योगिक ठिकानों पर एक साथ हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। 18 लोग घायल हुए। इसके अलावा क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के घरों और दूसरे ठिकानों की बिजली चली गई।

बातचीत का अगला दौर शुरू होगा?
इस बीच, यूक्रेन, अमेरिका और यूरोपीय सहयोगी देशों की बातचीत करने वाली टीमों ने सोमवार को वीडियो कॉल के जरिये बैठक की। यूक्रेन की विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख रुस्तेम उमेरोव ने बताया कि बैठक में हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हुई बातचीत के नतीजों पर चर्चा हुई।


इसके साथ ही बातचीत के अगले चरण के एजेंडे पर भी बात की गई। उमेरोव ने बातचीत के बाद टेलीग्राम पर लिखा, हमने अपनी स्थिति और अगले संयुक्त कदमों पर सहमति बनाई। यूरोप की ओर से इस बातचीत में फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली और पोलैंड के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा नाटो और यूरोपीय आयोग के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

उमेरोव के मुताबिक, अमेरिका की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल हुए। यूरोप में अमेरिकी सेना के कमांडर एलेक्सस ग्रिंकेविच ने भी बातचीत में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed