Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Violence: 4 Killed in Six Days, 12 Districts Hit by Arson and Bomb Blasts

बांग्लादेश में बिगड़े हालात: नेताओं के घरों से लेकर पुलिस थानों तक आगजनी और तोड़फोड़, 12 जिलों में हिंसा

Fri, 20 Nov 2026 02:10 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, ढाका।
आईएएनएस, ढाका। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 02:10 PM IST
सार

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले छह दिनों में देश के कम से कम 12 जिलों में बड़े पैमाने पर उपद्रव, देसी बम धमाके और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। राजनीतिक नेताओं के घरों, पुलिस ठिकानों, सरकारी दफ्तरों और वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
Bangladesh Violence: 4 Killed in Six Days, 12 Districts Hit by Arson and Bomb Blasts
बांग्लादेश में बिगड़े हालात: - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

बांग्लादेश में पिछले छह दिनों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है, जिसमें आगजनी, देसी बम विस्फोट, तोड़फोड़, सड़कें जाम करना और झड़पें शामिल हैं। इस हिंसा में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।  14 से 19 नवंबर के बीच कम से कम 12 जिलों में हुई हिंसा के दौरान पुलिस थानों, राजनीतिक नेताओं के घरों, सरकारी दफ्तरों, वाहनों, परिवहन ढांचे, और वित्तीय व शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


कई जिलों में बिगड़े हालात
बांग्लादेश के दैनिक समाचार पत्र 'द बिजनेस स्टैंडर्ड' की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच कई जिलों में अवामी लीग के नेताओं और पार्टी से जुड़े लोगों के घरों पर हमले हुए। इन घरों में तोड़फोड़ की गई, लूटपाट की गई और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। 18 नवंबर को ढाका के उत्तरी इब्राहिमपुर इलाके में 'स्वेच्छासेबक लीग' के अध्यक्ष गाजी मेस्बाउल हुसैन साच्चू के घर पर हमला हुआ। बताया गया है कि 20-25 लोगों के एक समूह ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और गैरेज में खड़ी एक मोटरसाइकिल तथा सोफे में आग लगा दी।
विज्ञापन


 मैनुल हुसैन खान निखिल के घर पर हमला
उसी रात करीब 9 बजे, राजधानी के मीरपुर इलाके में 'जुबो लीग' के महासचिव मैनुल हुसैन खान निखिल के घर पर हमला किया गया, वहां तोड़फोड़ की गई और घर को आग लगा दी गई। आरोप है कि इन हमलों में सत्ताधारी बीएनपी पार्टी के छात्र संगठन 'छात्र दल' के कार्यकर्ता शामिल थे। इसके अलावा, बुधवार को राजशाही जिले के बाघा उपजिला में उपद्रवियों ने पूर्व राज्य मंत्री शहरयार आलम के चार मंजिला घर की चारदीवारी फांदकर अंदर पेट्रोल डाला और उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारीसाल जिले में पूर्व मंत्री जहांगीर कबीर नानक और सेवानिवृत्त मेजर जनरल जियाउल अहसान के घरों में भी तोड़फोड़ की गई और उन्हें आग लगा दी गई। साथ ही, पटुआखाली जिले में बुधवार और गुरुवार के बीच हमलावरों ने अवामी लीग के नेताओं और उससे जुड़े संगठनों के नेताओं के कम से कम सात घरों में आग लगा दी। इनमें पूर्व सांसद शाहजहां मिया का घर भी शामिल था।

पूर्व सांसद के घर लूटपाट
गुरुवार तड़के सोनागाजी में फेनी-3 के पूर्व सांसद हाजी रहीम उल्लाह के पैतृक घर में लूटपाट की गई और उसे आग लगा दी गई, जबकि कुमिला में पूर्व सांसद एकेएम बहाउद्दीन बहार के घर को भी निशाना बनाया गया। पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को बताया कि 7 से 18 नवंबर के बीच देश में फैली हिंसा के दौरान 74 वाहनों को आग लगा दी गई और 78 जगहों पर देसी बम धमाके हुए।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इन 12 दिनों में पुलिस ठिकानों और वाहनों को भी निशाना बनाया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तीन पुलिस ठिकानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जबकि पुलिस के 18 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

इसके अलावा, दो पुलिस ठिकानों पर देसी बम धमाके हुए, जिसमें एक वाहन को नुकसान पहुंचा। बढ़ती हिंसा का असर देश के वित्तीय संस्थानों के कामकाज पर भी पड़ा है। गुरुवार को बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक ने बताया कि 10 नवंबर से अब तक उसकी 72 शाखाओं को आगजनी या आग लगाने की कोशिशों का निशाना बनाया गया है। इससे बैंक के हजारों सदस्यों के लिए लोन सेवाएं और वित्तीय अवसर बाधित हुए हैं।

बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इन घटनाओं पर चिंता जताई है। बैंक के अनुसार, आगजनी में फर्नीचर, कंप्यूटर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सीसीटीवी उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कुछ शाखाएं तो लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।


राजनीतिक नेताओं के घरों, पुलिस ठिकानों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और वित्तीय संस्थानों को लगातार निशाना बनाए जाने से बांग्लादेश में गहराते सुरक्षा संकट का पता चलता है। आलोचकों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रशासन की क्षमता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed