{"_id":"6b0573dfb15ea968ef059b14","slug":"video-guru-nanak-dev-prakash-parv-celebrated-in-lakhimpur-kheri-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में सजे दीवान, गूंजे गुरुवाणी और कीर्तन के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में सजे दीवान, गूंजे गुरुवाणी और कीर्तन के स्वर
Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:54 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर के गुरुद्वारा हाथीपुर, पंजाबी कॉलोनी और सेठ घाट स्थित गुरुद्वारा निर्मल आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए। संगत ने गुरुवाणी का श्रवण कर गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, सेवा और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, शबद-कीर्तन और अरदास हुई। रागी जत्थों ने गुरुवाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया। हाथीपुर गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजीत सिंह और प्रधान कुलवंत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने समाज को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता और समानता स्थापित की जा सकती है। वहीं गुरुद्वारा निर्मल आश्रम में महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने अरदास कराई। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से सेवा, परोपकार और आपसी प्रेम की भावना अपनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।