{"_id":"6b052783f490ac83030bcfae","slug":"video-police-action-against-bright-tractor-lights-in-jaito-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो में ट्रैक्टरों की तेज लाइटों पर पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो में ट्रैक्टरों की तेज लाइटों पर पुलिस की कार्रवाई
फरीदकोट के जैतो में ट्रैक्टरों पर लगाई जा रही तेज रोशनी वाली लाइटों को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। एक पुलिस अधिकारी ने ट्रैक्टर पर लगी तेज लाइटें देखकर नाराजगी जताई और मौके पर ही उन्हें उतरवा दिया। पुलिस अधिकारी एएसआई नछत्तर सिंह ने कहा कि ट्रैक्टरों पर लगाई जाने वाली अत्यधिक तेज रोशनी वाली लाइटें रात के समय सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की आंखों में पड़ती हैं। इससे सामने से आने वाले वाहन चालकों को देखने में परेशानी होती है और सड़क हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी वाहन पर नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐसी तेज लाइटें लगी हुई पाई गईं तो संबंधित वाहन का चालान काटा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।