{"_id":"6b056843ab8d1a13a202ecc7","slug":"video-channi-and-muhammad-sadiq-termed-the-akali-bjp-alliance-a-deal-for-power-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चन्नी और मुहम्मद सदीक ने अकाली-भाजपा गठबंधन को बताया सत्ता का सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्नी और मुहम्मद सदीक ने अकाली-भाजपा गठबंधन को बताया सत्ता का सौदा
अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को लेकर पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने इस गठबंधन को सत्ता के लालच में किया गया समझौता करार देते हुए कहा कि यह पंजाब के हित में नहीं है।
चन्नी ने कहा कि यदि यह गठबंधन वास्तव में पंजाब के भले के लिए होता तो अकाली दल पहले केंद्र सरकार से पंजाब की मांगों को लेकर ठोस ऐलान करवाता। उन्होंने सवाल उठाया कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों और बंदी सिखों के मुद्दे पर अकाली दल का क्या रुख है।
उन्होंने कहा कि अकाली दल केंद्र सरकार से पंजाब के लिए केवल नामोशी लेकर आया है। चन्नी ने बताया कि वह संसद की कृषि संबंधी स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हैं और कमेटी ने केंद्र सरकार को एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की सिफारिश की है, लेकिन केंद्र सरकार और अकाली दल ने इस मुद्दे पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
चन्नी ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए बेअदबी के मामलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या के लिए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और भाजपा को भी जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा में आज कांग्रेस के रिजेक्ट किए हुए नेता हैं, जबकि अकाली दल को जनता पहले ही नकार चुकी है। पंजाब को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो प्रदेश के हितों के लिए संघर्ष कर सकें। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नशे पर नकेल कसने से किसने रोका है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रशासन चलाने में असफल बताया।
वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं गायक मुहम्मद सदीक ने भी अकाली दल-भाजपा गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में ऐसी सरकार है, जिसके शासनकाल में किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की जान गई। इसके बावजूद बादल परिवार ने यह नहीं सोचा कि वह किस पार्टी के साथ गठबंधन कर रहा है।
मुहम्मद सदीक ने नशे के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि नशा बंद करने का दावा करने वालों को पहले गुजरात में नशे पर रोक लगानी चाहिए, क्योंकि वहां के बंदरगाहों से भी नशा मिलने की खबरें सामने आती रही हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों के लोग भाजपा और पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल को भी नकार देंगे। उन्होंने इस गठबंधन को स्वार्थ पर आधारित बताते हुए कहा कि पंजाब का किसान इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।
दोनों कांग्रेस नेताओं ने अकाली दल-भाजपा गठबंधन को पंजाब के हितों के खिलाफ बताते हुए किसान, एमएसपी, बंदी सिख और नशे के मुद्दों पर घेरा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।