{"_id":"6b07cf12b99041218307e258","slug":"video-bohch-fair-wrestling-competition-young-wrestlers-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: बोहच मेले में दंगल देखने उमड़ी भीड़, नन्हे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: बोहच मेले में दंगल देखने उमड़ी भीड़, नन्हे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:47 AM IST
Link Copied
शहर के साथ लगती देवठी पंचायत के बोहच में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दौरान देव विजेश्वर के प्रांगण में विशाल दंगल करवाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती का दमखम दिखाया। दंगल में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले।
दंगल का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों के बीच हुए कुश्ती मुकाबले रहे। इन मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से बच्चे पहुंचे। नन्हे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का ध्यान खींचा।
दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देव विजेश्वर के प्रांगण में पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तीन दिवसीय मेले में आयोजित दंगल ने लोगों को पारंपरिक कुश्ती से जुड़ने और युवा प्रतिभाओं को देखने का अवसर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।