{"_id":"6b06c46e63a9e6a3ec02fa9f","slug":"video-rajinder-singh-rana-attacks-sukhu-government-corruption-hamirpur-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राजेंद्र सिंह राणा बोले- भ्रष्टाचार, गुटबाजी और वादाखिलाफी में डूबी सुक्खू सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राजेंद्र सिंह राणा बोले- भ्रष्टाचार, गुटबाजी और वादाखिलाफी में डूबी सुक्खू सरकार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:50 PM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार आंतरिक गुटबाजी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अराजकता से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि कांग्रेस के विधायक और मंत्री ही सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं।
हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए राणा ने कहा कि मंत्री पदों को लेकर विधायकों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मंत्रियों की नियुक्ति का अधिकार पार्टी हाईकमान के पास है तो मुख्यमंत्री नियुक्तियों में बाधा क्यों बन रहे हैं।
राजेंद्र सिंह राणा ने हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2024 को परियोजना के लिए 45 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था, जिसे लगभग 34 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित अवधि 18 महीने थी, लेकिन देरी के बावजूद पेनल्टी नहीं लगाई गई। राणा ने आरोप लगाया कि दोबारा टेंडर किए बिना परियोजना की लागत बढ़कर 123 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। उन्होंने इस पूरे मामले पर सरकार से जवाब मांगा।
राणा ने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने पर एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने चुनिंदा विधायकों को बैकडोर से फंडिंग देने, हमीरपुर नगर निगम के चुनाव दो वर्षों से लंबित रखने और 70 टेंडर ऑफलाइन करवाने के आरोप भी लगाए।
पेंशनर बुजुर्गों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को उन्होंने तानाशाही करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने कभी सरकार गिराने का प्रयास नहीं किया, बल्कि राज्यसभा चुनाव में हिमाचल के नेता को समर्थन दिया था।
प्रदेश सरकार के चार साल के जश्न पर टिप्पणी करते हुए राणा ने इसे कर्ज, लूट और चुनावी गारंटियों की वादाखिलाफी का उत्सव बताया। नए जिले बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नए जिले बनाने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह नए जिलों का संचालन कैसे करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। एशिया पावर रैंकिंग में भारत को अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी शक्ति का स्थान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय दिया। सेना के शौर्य और बलिदान पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस अवसर पर भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजमेर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।