{"_id":"6b058e0dd1c2ee46f60596ed","slug":"project-affected-people-having-returned-following-their-arrest-have-once-again-sat-on-a-protest-tehri-news-c-50-1-nth1001-122540-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गिरफ्तारी के बाद लौटे बांध प्रभावित फिर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गिरफ्तारी के बाद लौटे बांध प्रभावित फिर धरने पर बैठे
Tue, 24 Nov 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
लखवाड़ बांध परियोजना के श्रमिकों का 11वें दिन भी आंदोलन जारी
गत दिवस पुलिस श्रमिकों को गिरफ्तार कर ले गई थी देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिकों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए श्रमिकों को देर रात रिहा कर दिया गया। इसके बाद सभी श्रमिक परियोजना क्षेत्र के लौहारी में फिर से धरने पर बैठ गए।
लखवाड़ बांध श्रम समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि पुलिस श्रमिकों को गिरफ्तार कर देहरादून के कालसी, प्रेमनगर आदि थानों में ले गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन और एलएनटी कंपनी प्रबंधन के दबाव में श्रमिकों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों की मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और मानकों के अनुसार मानदेय व अन्य सुविधाएं दी जाएं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को समर्थन देने पहुंचे जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने कहा कि परियोजना में अधिकांश श्रमिक ऐसे हैं, जिनकी भूमि बांध निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से श्रमिकों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सुरेश रावत, रोहित चौहान, अशोक तोमर, सतीश तोमर, अंकित, प्रदीप पुंडीर, बबलू, प्रदीप और विक्रम आदि मौजूद रहे।