{"_id":"6b05daa99578f14a010e5104","slug":"protest-by-prd-personnel-continues-in-almora-almora-news-c-232-1-alm1019-151414-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में पीआरडी जवानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में पीआरडी जवानों का धरना जारी
Wed, 25 Nov 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देहरादून में पीआरडी जवानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जवानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी पीआरडी जवान विकास भवन में धरने पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर जवानों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
इसके विरोध में उन्होंने बीते सोमवार को युवा कल्याण कार्यालय में तालाबंदी की और रातभर विकास भवन परिसर में धरना दिया। मंगलवार को भी आंदोलन जारी रखते हुए जवानों ने देहरादून में हुए लाठीचार्ज पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे जवानों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र के खिलाफ है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जवानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में दलीप सिंह, विनोद लटवाल, गोविंद सिंह, नरेंद्र तिवारी, रघुवर सिंह, मोहन राम, विजय कुमार, सचिन सैलानी, इंद्र राम, नवीन पांडे, मीनू साह, महेंद्र प्रसाद, महेंद्र चंद्र, कृपाल सिंह, किशन राम, संतोष कुमार, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।