Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur

वाहिद अंसारी: सात साल से घर नहीं आया था, गाजीपुर से गोरखपुर तक अपराध का नेटवर्क; मां को पुलिस ने दी मौत की खबर

Thu, 19 Nov 2026 05:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Nov 2026 05:54 AM IST
सार

मस्कट से लौटने के बाद वाहिद अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। गाजीपुर से गोरखपुर तक उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2017 में बहरियाबाद थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसे अवैध असलहे और लूट के गहनों के साथ पकड़ा गया था। सीसीटीएनएस में उसके खिलाफ 35 मुकदमों का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
वाहिद की मां खुर्शिदा बेगम ने अमर उजाला से की बात। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया जिले के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी करीब दस साल पहले मस्कट से गांव लौटा था, लेकिन मस्कट में करीब ढाई साल तक सिलाई का काम करने वाला बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी वापस लौटा तो उसकी जिंदगी की दिशा बदल गई।

विज्ञापन




पुराने साथियों के संपर्क और गलत संगत के बाद उसने लूट और छिनैती जैसी घटनाओं से अपराध की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे उसका नाम हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में सामने आने लगा। गाजीपुर के अलावा आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर तक उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुईं।
विज्ञापन


बहरियाबाद के थाना प्रभारी वासुदेव प्रसाद ने बताया कि 23 दिसंबर 2017 को पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली। पुलिस के सीसीटीएनएस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ कुल 35 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस दस्तावेजों के मुताबिक, वर्ष 1994 में जन्मे वाहिद ने बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर से पढ़ाई की थी। रोजी-रोटी की तलाश में बड़े भाई के साथ मस्कट गया और करीब ढाई साल वहां रहा। वापस आने के बाद वह पुराने साथियों के संपर्क में आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
वाहिद के मकान का बंद दरवाजा। - फोटो : संवाद

वर्ष 2016-17 के आसपास पलहना में मोबाइल की दुकान में लूट की वारदात में उसका नाम पहली बार सामने आया। यहीं से उसने अपराध जगत में इंट्री की। इसके बाद सादात थाना क्षेत्र में मिठाई कारोबारी हरिवंश यादव की हत्या में उसका नाम पहली बार प्रकाश में आया। उसके बाद वाहिद के अपराधों का दायरा लगातार बढ़ता गया। पुलिस रिकॉर्ड में बहरियाबाद, सादात, सैदपुर, करीमुद्दीनपुर और जंगीपुर थानों में उसके खिलाफ मुकदमों का उल्लेख है। 

आजमगढ़ के जहानागंज, गंभीरपुर और रानी की सराय तथा वाराणसी के सारनाथ थाने में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज थे। जबकि गोरखपुर के कैंट थाने में भी वह वांछित हो गया। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, आपराधिक साजिश, डकैती और अवैध हथियारों से जुड़े मुकदमे शामिल थे।

Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
23 दिसंबर 2017 को पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई। - फोटो : संवाद

चार बार जेल व छह बार हुआ था गिरफ्तार
अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा वाहिद अंसारी पुलिस रिकार्ड के अनुसार छह बार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और चार बार जेल गया था। इस दौरान वह दो बार बलिया जेल में भी रहा था। पुलिस दस्तावेजों के मुताबिक, वर्ष 2026 में आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र और लूट के गहनों के साथ उसकी गिरफ्तारी हुई थी। जेल से छूटने के बाद भी वह घर से बाहर रहा। करीब डेढ़ वर्ष पहले पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई कर उसे सीज किया था।

Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
वाहिद के मकान के बाहर पुलिस। - फोटो : संवाद

हथियारों का सप्लायर व कांट्रैक्ट किलर के तौर पर थी पहचान
पुलिस के मुताबिक, वाहिद पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई करता था और सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोहों से जुड़ा था। इसलिए उसकी पहचान हथियारों का सप्लायर व कांट्रैक्ट किलर के तौर पर थी। ग्रामीणों ने बहरियाबाद बाजार में उसके नाम से वसूली होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके डर से लोग शिकायत करने से कतराते थे।

Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
दर्ज होते गए गाजीपुर से गोरखपुर तक केस। - फोटो : संवाद

सात साल से दूर था बेटा, मौत की खबर लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी तो छलका मां का दर्द
जिस बेटे को मां ने बचपन में अच्छे व्यवहार के साथ बड़ा होते देखा, उसी के अपराध की दुनिया में चले जाने का मलाल उसे जिंदगी भर रहेगा। बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी पिछले करीब सात वर्षों से घर से दूर था। परिवार से उसका संपर्क भी लगभग टूट चुका था। मंगलवार देर रात अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जब बहरियाबाद पुलिस के दो जवान घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिवार को उसके आखिरी अंजाम का पता चला। मां खुर्शिदा बेगम ने बेटे के जीवन में आए बदलाव के पीछे गलत संगत को वजह बताया।

Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
कार्रवाई के दाैरान माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

मां के मुताबिक, बचपन में वाहिद का व्यवहार अच्छा था। उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। रोजी-रोटी की तलाश में वह विदेश गया था और वहां सिलाई का काम करता था। करीब ढाई साल मस्कट में रहने के बाद वापस लौटा। इसके बाद पुराने साथियों के संपर्क में आया और उसकी संगत बदलती चली गई। मां ने बताया कि वाहिद अपनी ससुराल की तरफ ही रहता था। उसकी शादी की जानकारी परिवार को थी और घर के लोग शादी में शामिल भी हुए थे। पत्नी कभी-कभार एक-दो दिन के लिए घर आती थी।

Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
वाहिद के घर के बाद भीड़। - फोटो : संवाद

भाई ने कहा- साढ़े चार-पांच साल से पत्नी और परिवार से भी नहीं था संपर्क
बड़े भाई इकबाल अहमद के मुताबिक, वाहिद करीब आठ-दस साल पहले अपराध की दुनिया में उतर गया था। पिछले सात-आठ वर्षों से घर छोड़कर बाहर रह रहा था। परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं था। उसकी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य से भी पिछले साढ़े चार से पांच वर्षों से उसकी बातचीत नहीं हुई थी। न ही उसका घर आना-जाना था। परिवार को उसकी मौत की जानकारी भी पुलिस के जरिए ही मिली।

Wahid Ansari not home for seven years ran criminal network spanning from Ghazipur to Gorakhpur
वाहिद के खिलाफ दर्ज केस। - फोटो : संवाद

2022 में हुई थी शादी
वाहिद की शादी वर्ष 2022 में सुल्तानपुर निवासी अजरा बानो से हुई थी। उसकी दो बेटियां आयजा(3) और अमीरा(1.5) हैं। बड़े भाई इकबाल के मुताबिक, वाहिद आखिरी बार वर्ष 2016 में गांव आया था। इसके बाद वह परिवार से दूर होता चला गया। पुलिस उसकी तलाश में घर भी पहुंचती रही। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई कर उसे सीज किया गया था।

पिता और भाई गए अंबेडकर नगर: बुधवार सुबह करीब आठ बजे बहरियाबाद थाने की पुलिस ने वाहिद की मौत की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पिता अबूबकर अंसारी और भाई जमशेद अंसारी अंबेडकरनगर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed