{"_id":"6b05e3e94f30ee187c0e6c19","slug":"mini-bus-carrying-pilgrims-collides-with-a-trailer-everyone-safe-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170007-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस, सभी सुरक्षित
Wed, 25 Nov 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज के पास सोमवार रात नैमिषारण्य से श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी जा रही मिनी बस ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुई है। बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उस पर सवार चालक सहित अन्य लोग बच गए। देर रात दूसरे वाहन से श्रद्धालुओं को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
वाराणसी के भेलूपुर निवासी बस चालक राजू यादव ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के रहने वाले 27 तीर्थयात्रियों को लेकर वाराणसी जाने के लिए निकले थे। सोमवार रात 10:30 बजे रानीगंज (गोराबारिक) में महुअरिया मोड़ पर सामने जा रहे ट्रक ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे मिनी बस ट्रेलर से टकरा गई। बस की स्पीड कम होने की वजह से चालक व सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित बच गए। बस का इंजन और सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भाग निकला।
तीर्थयात्रियों का नेतृत्व कर रहे सूर्यदत्त अभिराम त्रिमूतुल्लू ने बताया कि ट्रैवल एजेंसी मालिक ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी लोगों को वाराणसी भेजवाया। मंगलवार सुबह वाराणसी जंक्शन से सभी यात्री ट्रेन से आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।