Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action will be taken against BLO and supervisor for negligence in filling Form-6

पीलीभीत: फॉर्म-6 भरवाने में लापरवाही, बीएलओ और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दी चेतावनी

Tue, 24 Nov 2026 05:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Nov 2026 05:31 PM IST
सार

पीलीभीत में डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 18 वर्ष के युवाओं के फॉर्म-6 कम भरे जाने पर चिंता जताई गई। डीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Action will be taken against BLO and supervisor for negligence in filling Form-6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में फॉर्म-6 भरवाने की रफ्तार धीमी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डीएम आलोक कुमार के सामने आया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों के फॉर्म-6 अपेक्षा के अनुरूप नहीं भरवाए जा रहे हैं। इस पर डीएम ने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जांच में पात्र मतदाताओं के फॉर्म नहीं भरवाने की लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदेय स्थलों पर प्राप्त किए जा रहे दावे और आपत्तियों के फॉर्म-6, 7 और 8 की स्थिति पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाते हैं। ऐसे में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही उन सभी पात्र लोगों को चिह्नित किया जाए, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। इन सभी के फॉर्म-6 भरवाकर तत्काल डिजिटाइज्ड कराए जाएं।
विज्ञापन

कोई भी पात्र मतदाता बनने से वंचित न रहे 
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टर के बीएलओ के साथ 10-10 या 20-20 के समूह में लगातार बैठक करें। 16 दिसंबर तक अभियान की गहन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। बीएलओ सुपरवाइजर भी प्रतिदिन अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर फॉर्म-6 भरवाने की प्रगति की निगरानी करें।

बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का भौतिक सत्यापन कर फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य प्रविष्टियों में गलती होने पर फॉर्म-8 भरवाकर संशोधन कराया जाए। उन्होंने कहा कि चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक सभी कमियों को दूर कर शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed