Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan Return New Political Equations in UP, Opportunities and Challenges for Samajwadi Party

यूपी: आजम खां की रिहाई से सियासत में नए समीकरणों की आहट, किसका बढ़ेगा कद, किसकी होगी परीक्षा? पूरा सियासी गणित

Wed, 18 Nov 2026 12:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां की रिहाई से यूपी की सियासत में नए समीकरणों की आहट हो गई है। सपा के लिए संजीवनी तो विरोधियों के लिए नई चुनौती बन सकती है। रामपुर से लेकर लखनऊ तक नेताओं के सियासी कद का इम्तिहान होगा।

विज्ञापन
Azam Khan Return New Political Equations in UP, Opportunities and Challenges for Samajwadi Party
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। यह महज एक नेता की जेल से बाहर आने की घटना नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के राजनीतिक भविष्य, रामपुर की सियासत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं के बीच नए समीकरण बनने का मौका भी है।
विज्ञापन


आजम की सक्रियता से जहां सपा को एक मजबूत और प्रभावशाली आवाज मिल सकती है, वहीं पार्टी के भीतर अब तक उभरे नए नेतृत्व और स्थानीय सियासतदानों के सामने भी अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


सपा नेता आजम खां लंबे समय तक रामपुर की सियासत का केंद्र रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में यहां कई नए राजनीतिक चेहरे सक्रिय हुए और सपा के भीतर भी नेतृत्व के स्तर पर बदलाव देखने को मिला। अब उनकी वापसी से सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पार्टी उन्हें फिर पहले जैसी राजनीतिक भूमिका देगी या बदले हुए हालात में उन्हें नए सिरे से अपनी जगह बनानी होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजम खां की रिहाई का असर केवल रामपुर तक सीमित रहने वाला नहीं है। उनकी राजनीतिक पकड़, भाषण शैली और समर्थकों के बीच प्रभाव को देखते हुए सपा उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, उनकी वापसी पार्टी के लिए जितनी संभावनाएं लेकर आई है, उतनी ही चुनौतियां भी खड़ी कर सकती है। खासकर उन नेताओं के सामने, जिन्होंने उनके राजनीतिक रूप से कमजोर रहने के दौरान अपनी अलग पहचान बनाई है।

किसे होगा सियासी फायदा और नुकसान? दोनों का गणित

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक आजम खां की रिहाई का सबसे बड़ा फायदा समाजवादी पार्टी को मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के रूप में मिल सकता है। आजम खां की पहचान केवल रामपुर के नेता की नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर मुस्लिम राजनीति के बड़े चेहरे की रही है। उनकी सक्रियता से सपा के उन कार्यकर्ताओं में भी उत्साह लौट सकता है, जो लंबे समय से उनकी गैरमौजूदगी में राजनीतिक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर रहे थे।
 

दूसरी ओर, आजम खां की वापसी से पार्टी के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर नए सवाल भी उठेंगे। रामपुर में उनके समर्थकों और दूसरे स्थानीय नेताओं के बीच तालमेल कितना बेहतर रहता है, यह देखना अहम होगा। जिन नेताओं ने पिछले कुछ समय में रामपुर में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है, उन्हें अब आजम खां के प्रभाव के साथ अपनी जगह बनाए रखनी होगी।
 

भाजपा के लिए क्या होगी चुनौती?
भाजपा के लिए भी आजम खां की सक्रियता चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है। उनकी वापसी से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में सियासी मुकाबला अधिक दिलचस्प होगा। हालांकि, आजम खां की राजनीतिक सक्रियता का वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितने समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रह पाते हैं और कानूनी मामलों के बीच अपनी राजनीतिक रणनीति किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
 

रिहाई से किसका बढ़ेगा कद, किसकी होगी परीक्षा?

आजम खां की वापसी कई नेताओं के राजनीतिक कद का आकलन भी करेगी। अखिलेश यादव के सामने पुराने भरोसे को कायम रखने की चुनौती होगी तो शिवपाल यादव की भूमिका भी चर्चा में रहेगी। रामपुर में आजम खां के पुराने समर्थकों, मौजूदा जनप्रतिनिधियों और टिकट के दावेदारों के बीच समीकरण बदल सकते हैं।

आजम खां किसे अपने करीब रखते हैं और किसे राजनीतिक जिम्मेदारी देते हैं, इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पड़ सकता है। हालांकि, आजम खां के सामने भी चुनौतियां कम नहीं हैं। 

कानूनी मामलों का दबाव, लंबे समय तक राजनीतिक गतिविधियों से दूरी और बदले हुए चुनावी हालात उनके सामने बड़ी चुनौती होंगे। ऐसे में उनकी वापसी केवल समर्थकों की भीड़ जुटाने तक सीमित रहती है या वह चुनावी रणनीति को प्रभावित करने वाली सक्रिय भूमिका निभाते हैं, इसका जवाब आने वाला वक्त देगा।
 

आजम खां की रिहाई से यूपी की सियासत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि मुल्जिम तो आते जाते रहते हैं। मुख्तार अंसारी, अतीक के जेल में रहने के बाद बाहर भी सियासत में कोई असर नहीं था। इसी तरह आजम के बाहर रहने या फिर रहने से सियासत में कोई फर्क नहीं होगा। -आकाश सक्सेना, शहर विधायक

आजम खां की रिहाई से सियासत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रामपुर की सभी पांचों सीट इस बार भाजपा ही जीतेगी। इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है। बूथों पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया गया है। -हरीश गंगवार, जिलाध्यक्ष, भाजपा

 

आजम खां की रिहाई से पार्टी को नई संजीवनी मिलेगी। यूपी की सियासत में बदलाव होगा। अब की बार यूपी में सपा की सरकार बनकर रहेगी, जिसमें सपा नेता आजम खां का बहुत योगदान रहने वाला है। -अजय सागर, जिलाध्यक्ष, सपा

 

दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में राहत से भी खुले सियासी रास्ते

सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। इस आदेश के बाद भी रामपुर की सियासत में नया बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed