{"_id":"6afe8b9db1ae4b721e0a174f","slug":"up-election-2027-rld-bjp-likely-to-follow-3-2-seat-sharing-formula-in-baghpat-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रालोद-भाजपा में सीट बंटवारे का चलेगा ये फॉर्मूला: इन सीटों पर पेच; सपा गठबंधन में इनके पास थी पांचों सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद-भाजपा में सीट बंटवारे का चलेगा ये फॉर्मूला: इन सीटों पर पेच; सपा गठबंधन में इनके पास थी पांचों सीटें
Thu, 19 Nov 2026 11:44 AM IST
Sharukh Khan
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:44 AM IST
सार
रालोद और भाजपा के बीच सीट बंटवारे का तीन-दो का फॉर्मूला चलेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में सीट बंटवारे पर मुहर लग सकती है। 24 नवंबर को बैठक होगी। बागपत लोकसभा क्षेत्र में रालोद को तीन सीटें और भाजपा को दो सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
UP Election 2027
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रालोद-भाजपा के बीच सीट बंटवारे के लिए बागपत लोकसभा क्षेत्र में तीन-दो का फॉर्मूला चलेगा। इनमें रालोद को तीन सीटें और भाजपा को दो सीटें मिलेंगी। सीट बंटवारे के लिए दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच 24 नवंबर को पहली बैठक होगी और दिसंबर के पहले सप्ताह में इसपर आखिरी मुहर लग जाएगी।
विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है और रालोद-भाजपा के नेता सीट बंटवारे के कारण असमंजस में फंसे हुए हैं। किसके पास कौनसी सीट जाएगी, जब तक यह तय नहीं हो जाता है, तब तक नेता खुलकर मैदान में नहीं उतर रहे हैं। अब दोनों पार्टियों के नेताओं का इंतजार खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है और रालोद-भाजपा के नेता सीट बंटवारे के कारण असमंजस में फंसे हुए हैं। किसके पास कौनसी सीट जाएगी, जब तक यह तय नहीं हो जाता है, तब तक नेता खुलकर मैदान में नहीं उतर रहे हैं। अब दोनों पार्टियों के नेताओं का इंतजार खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
रालोद-भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर अगले सप्ताह बातचीत शुरू हो जाएगी। यह तीन दौर की बातचीत दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद सीटों की घोषणा होगी कि रालोद के प्रत्याशी किस-किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर का कहना है कि शीर्ष स्तर पर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और जल्द ही सबकुछ सभी के सामने होगा।
विज्ञापन
बड़ौत व बागपत पर अभी पेच फंसा
लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में अभी रालोद के दो और भाजपा के तीन विधायक हैं। इनमें छपरौली से रालोद के डॉ. अजय कुमार और सिवालखास से गुलाम मोहम्मद ने जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के बड़ौत से केपी मलिक, बागपत से योगेश धामा और मोदीनगर से मंजू सिवाच ने जीत दर्ज की। यह तय माना जा रहा है कि रालोद के पास छपरौली, सिवालखास रहेगी तो भाजपा के पास मोदीनगर सीट रहेगी। बड़ौत व बागपत पर अभी पेंच फंसा है और इसको लेकर फैसला होना बाकी है।सपा गठबंधन में रालोद के पास रही थी पांचों सीटें
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद का गठबंधन था। तब बागपत लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा सीटों बागपत, बड़ौत, छपरौली, सिवालखास, मोदीनगर पर रालोद के प्रत्याशी उतरे थे। हालांकि इनमें सिवालखास सीट पर सपा के गुलाम मोहम्मद को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया गया था। गठबंधन टूटने पर वह रालोद के पास ही रहे।कांग्रेस की दावेदारी ने सपा नेताओं की बढ़ाई टेंशन
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जिन 181 सीटों पर दावेदारी पेश की, उनमें बागपत सीट भी शामिल है। ऐसे में कांग्रेस की दावेदारी से सपा नेताओं की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि बागपत विधानसभा सीट पर सपा के सबसे अधिक दावेदार है। हालांकि इस सीट पर वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस को केवल 1229 वोट मिले थे।
बागपत विधानसभा सीट पर सपा के रवि बैंसला, बिल्लू प्रधान, संजीव त्यागी, राहुल अवाना दावेदारी पेश कर रहे हैं। यह सभी चुनाव को लेकर काफी समय पहले सक्रिय हो गए और टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं बड़ौत सीट पर शौकेंद्र तोमर तो छपरौली सीट पर वर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी अभी तक के दावेदार हैं।
इस बीच कांग्रेस ने बागपत सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी। जिन विधानसभा सीटों को कांग्रेस ने सपा से मांगा है, उनमें बागपत का नाम भी शामिल किया गया। इससे बागपत सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे सपा नेताओं की टेंशन जरूर बढ़ी है। मगर पिछले चुनाव के आंकड़ों में देखा जाए तो कांग्रेस के लिए वह ज्यादा अच्छे नहीं रहे है। हालांकि सपा ने वर्ष 2022 के चुनाव में तीनों सीटें गठबंधन में रालोद को दे दी थी।
इसको लेकर सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि सीटों के बंटवारे को लेकर उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है। वहीं से इस पर फैसला होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप का कहना है कि इसको लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात हुई थी तो उन्होंने बताया कि यह लिस्ट गलत है। सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होगी और इसपर दोनों पार्टियों के नेता मिलकर सही जानकारी देंगे।
