{"_id":"6b054eaff490ac83030bcff7","slug":"kanpur-sub-inspector-clashes-with-sandwich-vendor-heated-exchange-and-argument-ensue-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सैंडविच दुकानदार से भिड़े दरोगा, जमकर नोकझोंक और बहस, रुपये न देने पर परेशान करने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: सैंडविच दुकानदार से भिड़े दरोगा, जमकर नोकझोंक और बहस, रुपये न देने पर परेशान करने का आरोप, जांच शुरू
Tue, 24 Nov 2026 02:15 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:15 PM IST
सार
Kanpur News: फूलबाग में सैंडविच की दुकान हटाने को लेकर चौकी प्रभारी विनोद जायसवाल और दुकानदार कार्तिक त्रिपाठी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दुकानदार ने रुपये न देने पर रोज परेशान करने का आरोप लगाया, जबकि दरोगा ने दुकान में शराब पिलाने की बात कही।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के फूलबाग इलाके में सैंडविच की दुकान हटाने को लेकर चौकी प्रभारी और दुकानदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दुकानदार कार्तिक त्रिपाठी ने फूलबाग चौकी प्रभारी विनोद जायसवाल पर रुपये मांगने और न देने पर रोज दुकान पर पहुंचकर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, दरोगा ने दुकान पर शराब पिलाए जाने की बात कहकर उसे हटाने को कहा। दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी दुकानदार को दुकान हटाने की हिदायत देते नजर आ रहे हैं। इस पर कार्तिक खुद को गरीब बताते हुए दुकान न हटाने की गुहार लगाता है। वह नगर निगम से दुकान लगाने को लेकर बातचीत होने की बात भी कहता है। इसी दौरान वह कहता सुनाई देता है कि दुकान हटानी है तो हटा दीजिए, लेकिन वह खुद नहीं हटाएगा। यहां तक कि दरोगा के पैर छूने की बात भी कहता है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
कार्तिक का आरोप है कि चौकी प्रभारी उससे रुपये मांगते हैं और मांग पूरी न होने पर आए दिन दुकान पर पहुंचकर परेशान करते हैं। दूसरी ओर दरोगा का कहना है कि दुकान पर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। इस पर कार्तिक वीडियो में ही सवाल उठाता है कि दुकान पर उसका परिवार बैठा है, तो शराब कहां पिलाई जा रही है। फिलहाल रुपये मांगने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाली एसीपी अमित कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
