{"_id":"6b04a755c0450ac49608d315","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162754-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेड़ से टकराई जीप, जूनियर वारंट ऑफिसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेड़ से टकराई जीप, जूनियर वारंट ऑफिसर की मौत
विज्ञापन
रटौल। फरीदाबाद में गश्त के दौरान सरकारी जीप पेड़ से टकराने से लहचौड़ा गांव के वायु सेना के जूनियर वारंट ऑफिसर रणधीर सिंह (56) की रविवार देर रात मौत हो गई। सोमवार को लहचौड़ा गांव में शव लाकर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे उमेश ने दी।
लहचौड़ा गांव निवासी बलबीर सिंह यादव ने बताया कि उनके भाई वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर हिंडन एयरबेस पर तैनात थे। 15 दिन पहले फरीदाबाद में ड्यूटी पर भेजे गए थे। शनिवार को गश्त के दौरान उनकी सरकारी जीप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में रणधीर सिंह घायल हो गए।
चोट को मामूली मानकर कमरे पर चले गए, लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। उनका शव सोमवार शाम को वायु सेना के जवान गांव में लेकर आए। उनके अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
रणधीर सिंह 1988 में वायुसेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।