{"_id":"6b0485e949f6c15922009d43","slug":"classes-for-the-fifth-batch-of-the-paramedical-course-have-begun-211-students-have-enrolled-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163693-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पैरामेडिकल के पांचवें बैच की पढ़ाई शुरू, 211 ने लिए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पैरामेडिकल के पांचवें बैच की पढ़ाई शुरू, 211 ने लिए दाखिले
Mon, 23 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में संचालित पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के पांचवें बैच की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। सत्र 2026-27 में सात अलग-अलग पाठ्यक्रमों की कुल 220 सीटों के सापेक्ष 211 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई भी शुरू करा दी गई है।
इस सत्र में एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में 30, ब्लड ट्रांसफ्यूजन टेक्नीशियन में 23, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन में 29, लैब टेक्नीशियन में 30, डायलिसिस टेक्नीशियन में 10, मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी में 60 और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट पाठ्यक्रम में 29 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की सभी 60 सीटें भर गई हैं। इसी तरह एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, लैब टेक्नीशियन और डायलिसिस टेक्नीशियन पाठ्यक्रमों की सभी निर्धारित सीटों पर भी प्रवेश हुए हैं। सातों पाठ्यक्रमों में कुल नौ सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं पैरामेडिकल कर्मी
अस्पतालों में बढ़ती तकनीकी जरूरतों के मद्देनजर पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। मरीजों के उपचार में डॉक्टरों के साथ प्रशिक्षित पैरामेडिकल कर्मियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया और तकनीकी सहयोग से लेकर खून की जांच, रक्त आधान, डायलिसिस, एक्सरे, अन्य इमेजिंग जांच और आपातकालीन उपचार तक इनकी सेवाएं आवश्यक हैं।
कोट
प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी न केवल उपचार की प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जांच और आपातकालीन सेवाओं को भी गति देते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में इन पाठ्यक्रमों का संचालन स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैयार करने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया, प्राचार्य