{"_id":"6b06935046052abf9d081e62","slug":"three-arrested-for-robbing-retired-forest-officer-near-kuberpur-cut-in-agra-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने वाले तीन गिरफ्तार, कुबेरपुर कट पर हुई थी वारदात; जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने वाले तीन गिरफ्तार, कुबेरपुर कट पर हुई थी वारदात; जेल भेजा
Wed, 25 Nov 2026 01:20 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:20 PM IST
सार
आगरा के कुबेरपुर कट के पास सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अटैची, 2,110 रुपये, पेंशन के कागजात, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे कट के पास 18 नवंबर को सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए सोमवार को रामीगढ़ी पुल के नीचे से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से छीनी गई अटैची, 2,110 रुपये नकदी, पेंशन के कागजात, कपड़े और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
जनपद सोनभद्र के काली मुहाल गुध्धी निवासी सेवानिवृत्त वन अधिकारी कमलेश कुमार 18 नवंबर को लखनऊ से बस से कुबेरपुर कट पर उतरकर वाहन पकड़ने जा रहे थे, तभी बाइक सवार 3 युवकों ने उनके हाथ से अटैची छीन ली थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सिकंदरपुर (थाना न्यू आगरा) निवासी मुंशी, गढ़ी टिकैत (थाना बरहन) निवासी गजेंद्र और गढ़ी महराम (एत्मादपुर) निवासी जतिन को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। सोमवार को रामीगढ़ी पुल के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान व बाइक बरामद की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया है। - देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर