{"_id":"6b090d440a217d91b6008986","slug":"car-catches-fire-after-truck-collision-in-mainpuri-one-dead-three-seriously-injured-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, चालक की मौत; चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, चालक की मौत; चार की हालत गंभीर
Fri, 27 Nov 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:25 AM IST
सार
मैनपुरी में माता शीतला देवी मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से कार पेड़ से जा भिड़ी और उसमें आग लग गई। हादसे में चालक मोहित की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे घरवाले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली शेर में बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे माता शीतला देवी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार पेड़ से जा टकराई और आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नरेंद्र 38 वर्ष पुत्र रामसनेही लाल निवासी देवकली थाना कुरावली, आयुष 17 वर्ष पुत्र राकेश निवासी देवकली, आकाश उम्र 24 वर्ष पुत्र जर्मन सिंह निवासी शमशान घाट रोड कोतवाली और.मोहित पुत्र राम औतार उम्र 36 वर्ष निवासी देवकली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच के बाद चिकित्सक ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। सभी लोग राम वाटिका मैरिज होम में एक शादी कार्यक्रम में शामिल हकर कुरावली जा रहे थे। कार में लगी आग को दमकलकर्मियों ने बुझाया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।