{"_id":"6af5d1403993375e7008e6cf","slug":"l-ambekar-meetei-scripted-history-by-winning-india-s-first-ever-boxing-gold-medal-at-the-youth-olympic-games-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूथ ओलंपिक: अंबेकर मीतेई ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
यूथ ओलंपिक: अंबेकर मीतेई ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने
Thu, 12 Nov 2026 08:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डकार
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:16 PM IST
सार
भारत के एल अंबेकर मीतेई ने यूथ ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। वह पहले भारतीय मुक्केबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट की मुक्केबाजी स्पर्धा में गोल्ड जीता है।
विज्ञापन
एल अंबेकर मीतेई
- फोटो : X
विस्तार
एल अंबेकर मीतेई ने यूथ ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंबेकर मीतेई पुरुषों के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से शिकस्त देकर इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले देश के पहले मुक्केबाज बन गए।
विज्ञापन
इससे पहले इस प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 के युवा ओलंपिक में रहा था जब शिव थापा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। विकास कृष्ण ने भी 2010 में सिंगापुर में आयोजित युवा ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में अभ्यास करने वाले अंबेकर ने फाइनल तक का सफर शानदार अंदाज में तय किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले ही दौर में नामीबिया के अब्राहम कालेन्गा को मुकाबले से बाहर कर दिया। इसके बाद सेमीफाइनल में कोलंबिया के इज्जोन जेफ्री गैलेया अरेवालो को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मणिपुर के अंबेकर ने फाइनल में भी गजब का संयम और आत्मविश्वास दिखाया। कड़े मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के मुक्केबाज को 3-2 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यूथ ओलंपिक में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी गुंजन भी महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंची हैं, जहां वह स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
मणिपुर के अंबेकर ने फाइनल में भी गजब का संयम और आत्मविश्वास दिखाया। कड़े मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के मुक्केबाज को 3-2 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यूथ ओलंपिक में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी गुंजन भी महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंची हैं, जहां वह स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
