Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rural India Festival' exhibition begins at The Ridge; over 20 stalls draw attention – watch the video.

शिमला: रिज मैदान पर ग्रामीण भारत महोत्सव प्रदर्शनी का आगाज, 20 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण, देखें वीडियो

Thu, 19 Nov 2026 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 05:18 PM IST
सार

नाबार्ड शिमला के हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित यह महोत्सव 28 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
Rural India Festival' exhibition begins at The Ridge; over 20 stalls draw attention – watch the video.
रिज मैदान पर ग्रामीण भारत महोत्सव प्रदर्शनी का आगाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला के रिज मैदान के पद्मदेव परिसर में ग्रामीण भारत महोत्सव 2026 की प्रदर्शनी का आगाज हो गया है। नाबार्ड शिमला के हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित यह महोत्सव 28 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव में 20 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें पूरे प्रदेश के शिल्पकार, बुनकर, महिला किसान और स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। यह महोत्सव इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमन फार्मर-2026 को समर्पित है, जिसका थीम है- वुमन फार्मर्स, स्ट्रॉन्गर कम्युनिटीज, ब्राइटर टुमॉरो। प्रदर्शनी में हिमाचल के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं।

विज्ञापन



यहां कुल्लू शॉल, किन्नौरी टोपी, चंबा चप्पल, चंबा रुमाल, कांगड़ा पेंटिंग, स्पीति सीबकथॉर्न, किन्नौरी सेब, हिमाचली काला जीरा, चुल्ली तेल और हिमाचली वुड कार्विंग जैसे उत्पाद उपलब्ध हैं। वहीं देश के अन्य राज्यों से गुजरात की कच्छ एम्ब्रॉयडरी, उत्तर प्रदेश के जीआई वुडन टॉयज और मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट स्टोन क्राफ्ट भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। महोत्सव में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, ऑर्गेनिक उत्पाद, पारंपरिक भोजन, वन उत्पाद और लोक कला-संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक प्रदर्शनी देखने पहुंचे। नाबार्ड का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण उद्यमों को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना और महिला किसानों को सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed