Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration on alert for the procession marking Guru Ravidas's birth anniversary on the 2nd.

Mohali News: गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा को 2 को, प्रशासन अलर्ट

Tue, 24 Nov 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert for the procession marking Guru Ravidas's birth anniversary on the 2nd.
मोहाली। श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। यह शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिले में प्रवेश करेगी। उपायुक्त आदित्य डचालवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, सफाई, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और ढीली बिजली तारों को दुरुस्त करने को कहा है। एंबुलेंस, मेडिकल टीम, मोबाइल शौचालय और लंगर स्थलों पर पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। शोभायात्रा लालड़ू, डेराबस्सी, जीरकपुर, एयरपोर्ट चौक और अन्य प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। सभी विभागों को 1 दिसंबर शाम पांच बजे तक तैयारियों की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। यात्रा 3 दिसंबर को रूपनगर जिले के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed