Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम उम्र में घुटनों में दर्द? डॉक्टर से जानें 40 के बाद हड्डियों को कमजोर होने से बचाने का तरीका

Wed, 25 Nov 2026 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Nov 2026 10:04 AM IST
सार

Why Are Young Adults Suffering from Knee Pain: इस लेख में जानें कि कम उम्र में घुटनों में दर्द होने के क्या कारण हैं और 20 से 40 साल की उम्र में कौन-सी आदतें घुटनों को कमजोर बना रही हैं।  

विज्ञापन
Why Are Young Adults Suffering from Knee Pain? Expert Explains
कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है घुटनों का दर्द? - फोटो : AI
Why Are Young Adults Suffering from Knee Pain: आजकल घुटनों का दर्द केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि कम उम्र के युवा और 30-40 साल के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक बैठकर काम करना, बढ़ता वजन, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के साथ मेटाबॉलिक डिसऑर्डर इसके प्रमुख कारण बन रहे हैं। वहीं, 40 की उम्र के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।


इस विषय पर दिल्ली के मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन और घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. नीलाभ बताते हैं कि सही खानपान, नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण और समय-समय पर हड्डियों की जांच करके घुटनों और हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कम उम्र में घुटनों के दर्द के कारण, ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे और 60 की उम्र तक जोड़ों को मजबूत रखने के जरूरी उपाय।
 
Why Are Young Adults Suffering from Knee Pain? Expert Explains
कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है घुटनों का दर्द? - फोटो : Adobe Stock
कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है घुटनों का दर्द?

घुटनों का दर्द अब उम्र की सीमा में बंधा नहीं है। इसे मुख्य रूप से दो आयु वर्गों में समझा जा सकता है:

20 से 25 वर्ष: इस उम्र में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, लंबे समय तक बैठना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अचानक अधिक एक्सरसाइज करना घुटनों में दर्द की वजह बन सकता है।

30 से 40 वर्ष: इस उम्र में बढ़ता वजन, मेटाबॉलिक समस्याएं, डायबिटीज, गाउट, थायरॉइड और पोषण संबंधी कमियां घुटनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

युवाओं में घुटनों की समस्या के प्रमुख कारण
  • लंबे समय तक लैपटॉप, मोबाइल और टीवी के सामने बैठे रहना।
  • घुटनों को सहारा देने वाली मांसपेशियों का कमजोर होना।
  • बिना तैयारी के दौड़ना या जरूरत से ज्यादा जिम करना।
  • रनर्स नी और कोंड्रोमलेशिया पटेला जैसी समस्याएं।
  • खेल के दौरान ACL, MCL और मेनिस्कस में चोट।
  • फ्लैट फुट और पैरों के गलत अलाइनमेंट के कारण घुटनों पर अतिरिक्त दबाव।

 60 की उम्र तक घुटनों को मजबूत रखने के 5 उपाय
  • वजन नियंत्रित रखें: अतिरिक्त वजन घुटनों पर दबाव बढ़ाता है।
  • हड्डियों की जांच कराएं: जरूरत के अनुसार कैल्शियम और विटामिन डी की जांच करवाएं।
  • लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज करें: वॉकिंग, साइकलिंग और स्विमिंग जैसी गतिविधियां अपनाएं।
  • मांसपेशियां मजबूत बनाएं: चेयर स्क्वाट्स, हैमस्ट्रिंग कर्ल्स और क्वाड्रिसेप्स एक्सरसाइज करें।
  • सही फुटवेयर पहनें: आरामदायक और उचित सपोर्ट वाले जूते इस्तेमाल करें।

40 की उम्र के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद इसका जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, बढ़ती उम्र में महिला और पुरुष दोनों इसकी चपेट में आ सकते हैं।

इसके प्रमुख जोखिम कारक हैं:
  • मेनोपॉज और उम्र बढ़ना।
  • डायबिटीज और थायरॉइड की समस्या।
  • लंबे समय तक शारीरिक गतिविधियों की कमी।
  • कुछ दवाइयों का लंबे समय तक इस्तेमाल।
  • धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन।
  • कैल्शियम और विटामिन डी की कमी।

40 के बाद हड्डियों को स्वस्थ रखने के उपाय
  • रोजाना वॉकिंग और नियमित एक्सरसाइज करें।
  • संतुलित आहार लें और वजन नियंत्रित रखें।
  • डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी और कैल्शियम की जांच करवाएं।
  • जरूरत पड़ने पर DEXA बोन डेंसिटोमेट्री टेस्ट करवाएं।
  • ऑस्टियोपोरोसिस होने पर डॉक्टर की सलाह से उचित दवाइयां लें।
  • धूम्रपान छोड़ें और शराब से परहेज करें।


----------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed