Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: खून में यूरिया और क्रिएटिनिन बढ़ना सिर्फ किडनी की बीमारी नहीं, ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

Thu, 26 Nov 2026 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 07:39 PM IST
सार

Creatinine & Urea Level: यूरिया और क्रिएटिनिन शरीर के अपशिष्ट पदार्थ हैं जिन्हें किडनी खून से फिल्टर करती है। किडनी की कार्यक्षमता कम होने, डिहाइड्रेशन, डायबिटीज, हाई बीपी के कारण इसका स्तर बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि कब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए?

विज्ञापन
What Causes High Urea and Creatinine Level in blood when it is risky
क्रिएटिनिन बढ़ने से क्या होगा - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपके ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में भी यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ा हुआ आया है? अक्सर इनके हाई लेवल को देखकर लोग घबरा जाते हैं। यूरिया और क्रिएटिनिन बढ़ने पर सबसे बड़ी चिंता ये रहती है कि कहीं किडनी खराब तो नहीं हो गई? दरअसल, ये दोनों पदार्थ शरीर में बनने वाले वेस्ट यानी अपशिष्ट हैं। इन्हें किडनी खून से फिल्टर करके पेशाब के रास्ते बाहर निकालती है। जब किडनी की फिल्टर करने की क्षमता प्रभावित होती है, तो इनका स्तर बढ़ने लगता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर बार यूरिया और क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की बीमारियों का संकेत नहीं होता। कई अन्य स्थितियां भी इन नंबरों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

आइए जान लेते हैं कि इनके बढ़ने का क्या कारण हो सकता है और कब आपको किडनी की सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए?

What Causes High Urea and Creatinine Level in blood when it is risky
किडनी की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

पहले जान लीजिए यूरिया और क्रिएटिनिन का काम क्या है?

यूरिया शरीर में प्रोटीन के टूटने के बाद बनता है। वहीं, क्रिएटिनिन मांसपेशियों में ऊर्जा के इस्तेमाल से बनने वाला अपशिष्ट पदार्थ है। किडनी लगातार दोनों को खून से छानकर बाहर निकालती रहती है।  इसलिए ब्लड टेस्ट में इनका स्तर बढ़ने को किडनी की समस्याओं से संबंधित माना जाता है।

पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी की समस्याओं के अलावा कई अन्य स्थितियां भी इन अपशिष्टों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, जिनपर भी गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

What Causes High Urea and Creatinine Level in blood when it is risky
किडनी की बीमारियों के लक्षण - फोटो : Adobe Stock

किडनी की बीमारी हो सकती है कारण

क्रॉनिक किडनी डिजीज, किडनी में सूजन या अचानक किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ सकते हैं। किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कम होने से अपशिष्ट पदार्थ खून में जमा होने लगते हैं, जिससे ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट में आपको ये नंबर हाई दिख सकते हैं। 

हालांकि कई बार देखा गया है कि शरीर में पानी की कमी के कारण भी यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर प्रभावित हो सकता है। डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में खून का वॉल्यूम कम हो जाता है। इससे किडनी तक रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है, ऐसी स्थिति में यूरिया बढ़ सकता है और गंभीर डिहाइड्रेशन में क्रिएटिनिन भी बढ़ सकता है।
 

  • लंबे समय तक ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़े रहने से किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इससे धीरे-धीरे किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है।
  • एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर और अन्य दवाएं भी बार-बार खाते रहने से किडनी को प्रभावित कर सकती हैं।
  • पेशाब के रास्ते में रुकावट, प्रोस्टेट बढ़ने, मांसपेशियों में चोट और बहुत ज्यादा प्रोटीन का सेवन भी यूरिया या क्रिएटिनिन के स्तर को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Causes High Urea and Creatinine Level in blood when it is risky
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

इन्हें कंट्रोल में कैसे रखें? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, यूरिया और क्रिएटिनिन के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए किडनी को स्वस्थ रखने वाले उपाय सबसे जरूरी हैं।
 

  • किडनी को स्वस्थ रखने के लिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को बढ़ने न दें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित भोजन करें और बिना सलाह दर्द निवारक दवाएं न लेना भी किडनी को संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed