{"_id":"6b04076ba977e84dba002e19","slug":"mp-sister-in-law-murdered-over-land-dispute-in-betul-body-found-in-well-two-arrested-in-case-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बैतूल में जमीन विवाद को लेकर भाभी की हत्या, कुएं मिला महिला का शव; देवर और देवरानी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बैतूल में जमीन विवाद को लेकर भाभी की हत्या, कुएं मिला महिला का शव; देवर और देवरानी गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2026 02:59 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बैतूल में जमीन विवाद और बिजली के तार ले जाने को लेकर हुए झगड़े में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुएं में शव मिलने के मामले में मृतका के देवर शंकर धोटे और देवरानी पार्वती धोटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला को कुएं में धक्का दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैतूल पुलिस ने मुलताई के ग्राम ऐनखेड़ा में खेत के कुएं में महिला का शव मिलने की घटना में हत्या का मामला सुलझाते हुए मृतका के देवर और देवरानी को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद और बिजली के तार ले जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने अपनी भाभी को कुएं में धक्का दे दिया था, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया।
बिजली के तार पर हुआ था विवाद
ग्राम ऐनखेड़ा निवासी 57 वर्षीय हरिराम धोटे ने तीन नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हरिराम के अनुसार 2 नवंबर को जमीन के टुकड़े को लेकर उसके भाई शंकर धोटे तथा भाभी पार्वती धोटे के साथ विवाद हुआ था। विवाद की स्थिति बनने पर हरिराम शिकायत करने थाने चला गया था। जब वह घर लौटा तो मकान पर ताला लगा मिला और उसकी पत्नी कमलाबाई लापता थी। खोजबीन करते हुए जब वह खेत पहुंचा, तो कुएं के पानी में पत्नी का शव तैरता हुआ दिखाई दिया।
जमीन को लेकर लंबा विवाद
साईंखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि हरिराम और उसके भाई शंकर के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी शंकर और उसके परिवार के लोग हरिराम के खेत से मोटर चलाने के उद्देश्य से बिजली का तार ले जा रहे थे। जब हरिराम ने इस बात का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
डूबने से हुई मौत
हरिराम के थाने जाने के पश्चात शंकर धोटे और उसकी पत्नी पार्वती धोटे ने एकराय होकर कमलाबाई को खेत में बने गहरे कुएं में धक्का दे दिया। कुएं के गहरे पानी में डूबने के कारण कमलाबाई की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी अंजना पाटिल मालवीय की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।