{"_id":"6b0552be699bb7e1db0e6ee3","slug":"up-trader-leader-banwari-lal-kanchhal-sentenced-to-three-years-in-prison-convicted-in-a-28-year-old-arson-an-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा, 28 साल पुराने आगजनी-मारपीट मामले में दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा, 28 साल पुराने आगजनी-मारपीट मामले में दोषी करार
Tue, 24 Nov 2026 02:33 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:33 PM IST
सार
व्यापारी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल को 28 साल पुराने आगजनी और मारपीट मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। व्यापार कर भवन में हंगामा, अधिकारियों से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में अदालत ने उनके दो साथियों को भी दोषी ठहराया।
विज्ञापन
बनवारी लाल कंछल - फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
व्यापार कर भवन में घुसकर आगजनी, अधिकारियों से मारपीट, बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने के 28 साल पुराने मामले में व्यापारी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उनके दो साथियों हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को भी दोषी करार दिया है। तीनों आरोपियों को पहले ही दोषी ठहराते हुए उनकी जमानत निरस्त कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान दो अन्य आरोपी मोती चंद्र अग्रवाल और श्रीनिवास अग्रवाल की मौत हो चुकी थी, जबकि राजेंद्र अग्रवाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद बनवारी लाल कंछल, मोती चंद्र अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल और राजेंद्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। 17 नवंबर 2006 को अदालत ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को तलब किया था, जिसके बाद नौ मई 2019 को उन पर आरोप तय किए गए।
विज्ञापन
लगभग 28 साल तक चले इस मुकदमे में अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर बनवारी लाल कंछल समेत तीन आरोपियों को दोषी ठहराया। मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद तीनों की जमानत निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
